अडानी ग्रुप.
अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने सोमवार को ब्लूमबर्ग की उस रिपोर्ट का खंडन कर दिया, जिसमें ग्रुप के चीनी कंपनियों बीवाईडी और बीजिंग वेलियन न्यू एनर्जी टेक्नोलॉजी के साथ गठजोड़ का दावा किया गया था.
अदाणी ग्रुप (Adani Group) के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट “निराधार” और “भ्रामक” है. प्रवक्ता ने आगे कहा, “हम ब्लूमबर्ग की 4 अगस्त 2025 की उस रिपोर्ट का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं जिसमें अदाणी ग्रुप और चीनी कंपनियों बीवाईडी और बीजिंग वेलियन न्यू एनर्जी टेक्नोलॉजी के बीच गठजोड़ का दावा दिया गया है.”
मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि अदाणी समूह भारत में बैटरी बनाने और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए चीनी इलेक्ट्रिक वाहन दिग्गज कंपनी बीवाईडी के साथ गठजोड़ की संभावना तलाश रहा है.
ग्रुप के प्रवक्ता ने आगे कहा, “यह रिपोर्ट निराधार, गलत और भ्रामक है. अदाणी समूह भारत में बैटरी निर्माण के लिए बीवाईडी के साथ किसी भी प्रकार के सहयोग की संभावना नहीं तलाश रहा है.”
कंपनी ने आगे कहा कि वे किसी भी प्रकार की साझेदारी के लिए बीजिंग वेलियन न्यू एनर्जी टेक्नोलॉजी के साथ कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं. इसके अतिरिक्त, अदाणी ग्रुप अगले पांच वर्षों में लगभग 100 अरब डॉलर के पूंजीगत व्यय निवेश की तैयारी कर रहा है.
यह भी पढ़ें- Adani Power का मुनाफा अप्रैल-जून अवधि में तिमाही आधार पर 27.1% बढ़ा, देखें ताजा आंकड़े
अदाणी ग्रुप थर्मल और रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, एलएनजी, एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी, बैटरी स्टोरेज, हाइड्रोजन ट्रक, ईवी चार्जिंग स्टेशन, पंप हाइड्रो और खनन सहित कई अन्य क्षेत्रों में कारोबार करता है. यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे कुशल सीमेंट निर्माता होने के साथ-साथ एयरोस्पेस और डिफेंस, डेटा सेंटर और रियल एस्टेट सेक्टर में भी मौजूद है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
India Brazil Relations: ब्राजील में लूला डा सिल्वा की वापसी से भारत के साथ रणनीतिक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर लुइज इनासियो…
सर्बिया से लेकर श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल तक युवाओं के आंदोलनों ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और…
स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…
Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…