Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अदाणी ग्रुप ने ब्लूमबर्ग की BYD से साझेदारी की रिपोर्ट को किया खारिज, कहा- ‘निराधार और भ्रामक’

अदाणी ग्रुप ने सोमवार को ब्लूमबर्ग की उस रिपोर्ट का खंडन कर दिया, जिसमें ग्रुप के चीनी कंपनियों बीवाईडी और बीजिंग वेलियन न्यू एनर्जी टेक्नोलॉजी के साथ गठजोड़ का दावा किया गया था.

Adani Group

अडानी ग्रुप.

अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने सोमवार को ब्लूमबर्ग की उस रिपोर्ट का खंडन कर दिया, जिसमें ग्रुप के चीनी कंपनियों बीवाईडी और बीजिंग वेलियन न्यू एनर्जी टेक्नोलॉजी के साथ गठजोड़ का दावा किया गया था.

Adani Group ग्रुप ने साझेदारी के खबरों को किया खारिज

अदाणी ग्रुप (Adani Group) के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट “निराधार” और “भ्रामक” है. प्रवक्ता ने आगे कहा, “हम ब्लूमबर्ग की 4 अगस्त 2025 की उस रिपोर्ट का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं जिसमें अदाणी ग्रुप और चीनी कंपनियों बीवाईडी और बीजिंग वेलियन न्यू एनर्जी टेक्नोलॉजी के बीच गठजोड़ का दावा दिया गया है.”

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि अदाणी समूह भारत में बैटरी बनाने और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए चीनी इलेक्ट्रिक वाहन दिग्गज कंपनी बीवाईडी के साथ गठजोड़ की संभावना तलाश रहा है.

रिपोर्ट को बताया गलत और भ्रामक

ग्रुप के प्रवक्ता ने आगे कहा, “यह रिपोर्ट निराधार, गलत और भ्रामक है. अदाणी समूह भारत में बैटरी निर्माण के लिए बीवाईडी के साथ किसी भी प्रकार के सहयोग की संभावना नहीं तलाश रहा है.”

कंपनी ने आगे कहा कि वे किसी भी प्रकार की साझेदारी के लिए बीजिंग वेलियन न्यू एनर्जी टेक्नोलॉजी के साथ कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं. इसके अतिरिक्त, अदाणी ग्रुप अगले पांच वर्षों में लगभग 100 अरब डॉलर के पूंजीगत व्यय निवेश की तैयारी कर रहा है.

यह भी पढ़ें- Adani Power का मुनाफा अप्रैल-जून अवधि में तिमाही आधार पर 27.1% बढ़ा, देखें ताजा आंकड़े

अदाणी ग्रुप थर्मल और रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, एलएनजी, एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी, बैटरी स्टोरेज, हाइड्रोजन ट्रक, ईवी चार्जिंग स्टेशन, पंप हाइड्रो और खनन सहित कई अन्य क्षेत्रों में कारोबार करता है. यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे कुशल सीमेंट निर्माता होने के साथ-साथ एयरोस्पेस और डिफेंस, डेटा सेंटर और रियल एस्टेट सेक्टर में भी मौजूद है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital