बिजनेस

मुंबई में अडानी का महा-प्रोजेक्ट! मोतीलाल नगर के लिए ₹1 लाख करोड़ का निवेश, बदल जाएगा गोरेगांव का चेहरा

मुंबई में मोतीलाल नगर पुनर्विकास परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. देश के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी के समूह को इस प्रोजेक्ट में करीब 17 लाख वर्ग मीटर का बिक्री योग्य क्षेत्र मिलेगा. इस बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अडानी समूह लगभग 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा, जिसकी जानकारी एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने दी है.

गोरेगांव के उपनगरीय इलाके में फैली 143 एकड़ जमीन पर इस परियोजना के तहत कुल 28 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र विकसित किया जा सकता है. इसमें से 10.5 लाख वर्ग मीटर से ज्यादा हिस्सा मूल निवासियों और महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) को दिया जाएगा. यह जानकारी MHADA के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल ने साझा की.

अडानी समूह की कंपनी एस्टेटव्यू डेवलपर्स को 17 लाख वर्ग मीटर (करीब 1.82 करोड़ वर्ग फुट) का फ्री-सेल एरिया मिलेगा, जिसे कंपनी बाजार में बेच सकेगी. जायसवाल के मुताबिक, इस परियोजना में कुल निवेश 10 से 15 साल की अवधि में 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

गौरतलब है कि पिछले साल अडानी समूह इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे ऊंची बोली लगाकर विजेता बना था. यह परियोजना C&DA (कम्पनसेशन डिस्कशन एंड एनालिसिस) मॉडल के तहत शुरू की गई पहली पहल है.

सूत्रों के अनुसार, इस इलाके में प्रति वर्ग फुट कीमत लगभग 30,000 रुपये है और खासकर आवासीय सेक्टर में बेहतर कमाई की संभावना देखी जा रही है. अडानी समूह के एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को मिक्स्ड-यूज के तौर पर विकसित किया जाएगा, जिसमें आवासीय के साथ-साथ वाणिज्यिक, शैक्षणिक और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को भी शामिल किया जा सकता है, हालांकि इसका अंतिम ढांचा अभी तय नहीं हुआ है.

परियोजना के तहत 5,000 मूल आवासीय, व्यावसायिक और झुग्गी इकाइयों का पुनर्वास सात वर्षों के भीतर करना होगा, हालांकि समयसीमा में मामूली बदलाव संभव है. इस क्लस्टर डेवलपमेंट में मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी और MHADA उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक बैठक भी आयोजित कर रहा है.

C&DA मॉडल के तहत डेवलपर को फ्री-सेल एरिया विकसित करने की स्वतंत्रता होगी, लेकिन जमीन का मालिकाना हक MHADA के पास ही रहेगा. साथ ही, बिना MHADA की अनुमति के डेवलपर न तो फंड जुटा सकेगा और न ही डेवलपमेंट राइट्स ट्रांसफर कर पाएगा.

जायसवाल ने यह भी बताया कि इसी मॉडल के तहत मुंबई में अगले एक साल में 11 और परियोजनाएं शुरू की जाएंगी. ये प्रोजेक्ट 923 एकड़ में फैले होंगे और इनके पूरा होने से शहर का स्काईलाइन पूरी तरह बदल सकता है.

इन योजनाओं के जरिए कुल 75,445 आवासों का पुनर्वास किया जाएगा, जिसमें कमाठीपुरा, वर्ली का आदर्श नगर, अभ्युदय नगर और बांद्रा रिक्लेमेशन जैसे क्षेत्र शामिल हैं.

मोतीलाल नगर में पुनर्विकास के बाद प्रत्येक आवासीय यूनिट धारक को 1,600 वर्ग फुट और व्यावसायिक यूनिट धारक को 957 वर्ग फुट का क्षेत्र मिलेगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर यहां रहने वाले परिवारों की संख्या 5,000 से बढ़कर लगभग 25,000 हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- ‘राहुल को बचपन का ट्रॉमा…’ कंगना रनौत का राहुल गांधी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

जायसवाल के अनुसार, मौजूदा स्लम पुनर्वास मॉडल की समीक्षा की जरूरत है. उनका कहना है कि C&DA और धारावी जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स से शहर में आवास की आपूर्ति बढ़ेगी, इसलिए रेंटल हाउसिंग को बढ़ावा देना जरूरी है. फिलहाल रेंटल यील्ड करीब 2 प्रतिशत है, जिसे बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

20 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

24 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

36 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

37 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

53 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

56 minutes ago