बिजनेस

अदाणी पावर ने VIPL का 4,000 करोड़ में किया अधिग्रहण, कंपनी ने कहा- हम भारत के ‘सबको बिजली’ दृष्टिकोण को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध

अदाणी पावर लिमिटेड (APL) ने विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड (VIPL) का सफलतापूर्वक अधिग्रहण और समाधान योजना का कार्यान्वयन पूरा कर लिया है. यह अधिग्रहण 4,000 करोड़ में किया गया है. VIPL एक 2×300 मेगावाट की घरेलू कोयला-आधारित बिजली परियोजना है, जो महाराष्ट्र के नागपुर जिले के बुटीबोरी में स्थित है.

Adani Power ने किया अधिग्रहण

VIPL इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (CIRP) से गुजर रही थी. 18 जून 2025 को मुंबई स्थित राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पीठ ने अदाणी पावर की समाधान योजना को मंजूरी दी. इसके बाद 7 जुलाई 2025 को यह योजना सफलतापूर्वक लागू कर दी गई.इस अधिग्रहण के साथ, अदाणी पावर (Adani Power) की संचालित विद्युत उत्पादन क्षमता 18,150 मेगावाट तक पहुंच गई है. कंपनी का लक्ष्य है कि वह 2030 तक अपनी कुल क्षमता को 30,670 मेगावाट तक पहुंचाए.

छह थर्मल पावर प्रोजेक्ट चल रहा काम

अदाणी पावर (Adani Power) 1,600 मेगावाट की छह ब्राउनफील्ड अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर परियोजनाएं स्थापित रहा है, जिसमें सिंगरौली-महान (मध्य प्रदेश), रायपुर, रायगढ़, कोरबा (छत्तीसगढ़), कवाई (राजस्थान), 1,600 मेगावाट की एक ग्रीनफील्ड USCTPP परियोजना, मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) में. 1,320 मेगावाट की सुपरक्रिटिकल परियोजना, कोरबा (छत्तीसगढ़) में, जिसका निर्माण कार्य चल रहा है.

यह भी पढ़ें- Adani Group जगन्नाथ पुरी धाम में श्रद्धालुओं को मुहैया करा रहा भोजन-प्रसाद, ‘सेवा ही साधना है’ मंत्र को अपनाया

Adani Power ने क्या कहा?

अदाणी पावर लिमिटेड (Adani Power) के सीईओ एस. बी. ख्यालिया ने कहा, VIPL का अधिग्रहण, संकटग्रस्त परिसंपत्तियों को पुनर्जीवित करने की हमारी रणनीति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. जैसे-जैसे हम अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते जा रहे हैं, हम भारत के ‘सबको बिजली’ दृष्टिकोण को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि देश की सतत विकास यात्रा को सस्ती और भरोसेमंद आधारभूत विद्युत आपूर्ति के माध्यम से समर्थन मिल सके.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago