देश

पीएम मोदी के दौरे से उत्साहित हुए ब्राजीलियन, कहा- उनके सामने परफॉर्म करना एक खास अनुभव

PM Modi in Brazil: घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और अर्जेंटीना के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब ब्राजील के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री की ब्राजील यात्रा को लेकर भारतीयों और स्थानीय लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की ऊर्जा और भारत तथा स्थानीय लोगों के बीच का संबंध बहुत शक्तिशाली था.

पीएम मोदी की यात्रा का जिक्र करते हुए एक स्थानीय निवासी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण था.

स्थानीय लोगों ने बताया अपना अनुभव

यह कार्यक्रम भारत के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का एक शानदार अवसर था. प्रधानमंत्री बहुत प्रभावित हुए और हमने उनके सामने शिव तांडव स्तोत्र और कुछ अन्य मंत्रों का भी प्रदर्शन किया, जिसमें कुछ स्थानीय लोग भी हमारे साथ थे. यह बहुत अच्छा अनुभव था.

ब्राजील की स्थानीय केन लिन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “यह एक बहुत खास अनुभव था. प्रधानमंत्री की ऊर्जा, उपस्थिति और करुणा को स्पष्ट रूप से महसूस किया जा सकता था. मैंने उनसे बात नहीं की, लेकिन उनकी आंखों में देखने का पल बहुत खास था.”

वहीं, जेनिफर शोलेस माहेश्वरी ने कहा-

“मैं लगभग 10 साल से आचार्य डोनिस मैसी के साथ वेदांत का अध्ययन कर रही हूं. यह बहुत बड़ा सम्मान था, खासकर दूसरी बार उनके सामने प्रदर्शन करना. हमने उन मंत्रों का जाप किया जो हम रोजाना करते हैं. वेदांत के अध्ययन ने मेरी जिंदगी को कई तरह से बदला है और मैं आशा करती हूं कि भारत के युवा भी इस वैदिक परंपरा को महत्व दें और इसके प्रभाव को अपने जीवन में महसूस करें. इस समय, हमारे लिए वे सनातन धर्म के रक्षक की तरह हैं. यह परंपरा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकती.”

“संस्कृति और परंपरा ने मेरे जीवन को बहुत बदला”

पाउला ने बताया कि यह हमारे लिए बहुत बड़ा सम्मान था. इस संस्कृति और परंपरा ने मेरे जीवन को बहुत बदल दिया है और मुझे इसके कई फायदे दिखे हैं. उनकी उपस्थिति में मंत्रों का जाप करना और इतने सालों से पढ़ी गई चीजों को प्रस्तुत करना बहुत भावनात्मक क्षण था.

स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र की डायरेक्टर डॉ. ज्योति किरण शुक्ला ने कहा कि यह एक अनूठा कार्यक्रम था, जिस पर हम शोध कर रहे हैं. यह एक अनूठा अनुभव था, और सामुदायिक प्रतिक्रियाएं भी बहुत अच्छी थीं.


ये भी पढ़ें- PM Modi In Brasilia: शिव तांडव स्तोत्र और शास्त्रीय नृत्य से प्रवासी भारतीयों ने किया पीएम मोदी का स्वागत


-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

12 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

28 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

33 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

39 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago