बिजनेस

अदाणी पावर और ड्रुक ग्रीन पावर भूटान में 570 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना करेंगे स्थापित

अदाणी पावर और भूटान की सरकारी कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन (DGPC) ने एक अहम समझौता किया है. दोनों कंपनियां मिलकर 570 मेगावाट की वांगछू जलविद्युत परियोजना स्थापित करेंगी. इसके लिए शेयरहोल्डर एग्रीमेंट (SHA) और रियायत समझौता (CA) पर हस्ताक्षर किए गए. पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) पर भी सैद्धांतिक सहमति बनी.

प्रधानमंत्री और गौतम अदाणी रहे मौजूद

समझौते पर हस्ताक्षर भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की मौजूदगी में हुए. यह परियोजना BOOT मॉडल (बिल्ड, ओन, ऑपरेट और ट्रांसफर) पर विकसित की जाएगी.

भूटान को ऊर्जा सुरक्षा, भारत को निर्यात

इस हाइड्रो प्रोजेक्ट में करीब 60 अरब रुपये का निवेश होगा. विस्तृत रिपोर्ट तैयार हो चुकी है. काम की शुरुआत 2026 की पहली छमाही में होने की उम्मीद है. इसे पांच साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है.अदाणी पावर के सीईओ एस.बी. ख्यालिया ने कहा, “भूटान सतत विकास का उदाहरण है. यह परियोजना सर्दियों में जब उत्पादन घटता है तब देश की जरूरतें पूरी करेगी और गर्मियों में भारत को बिजली निर्यात करेगी.”

ये भी पढ़ें: मालवाहकों के लिए जीएसटी दर में कटौती से कम होगी भारत की रसद लागत, आर्थिक उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

भारत-भूटान सहयोग की मजबूत कड़ी

DGPC के मैनेजिंग डायरेक्टर दाशो छेवांग रिनजिन ने कहा कि भारत और भूटान 1960 के दशक से जलविद्युत क्षेत्र में साथ काम कर रहे हैं. इस सहयोग ने दोनों देशों को फायदा पहुँचाया है और यह संबंधों की नींव साबित हुआ है.

2040 तक भूटान का बड़ा लक्ष्य

भूटान अगले दशक में उच्च आय वाला जीएनएच (Gross National Happiness) देश बनने का प्रयास कर रहा है. इसके लिए वह 2040 तक जलविद्युत में 15,000 मेगावाट और सौर ऊर्जा में 5,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने की योजना बना रहा है.

भविष्य की और परियोजनाओं का रास्ता

मई 2025 में अदाणी समूह और DGPC के बीच 5,000 मेगावाट हाइड्रोपावर विकास के लिए समझौता हुआ था. वांगछू परियोजना इस साझेदारी की पहली पहल है. आने वाले समय में दोनों कंपनियां और परियोजनाओं पर काम करेंगी.

अदाणी पावर और DGPC का परिचय

अदाणी पावर: भारत की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर प्रोड्यूसर.इसकी क्षमता 18,110 मेगावाट है, जो देश के कई राज्यों में फैली है.
DGPC: भूटान की सरकारी पावर कंपनी. मौजूदा उत्पादन क्षमता 2,500 मेगावाट से अधिक है और लक्ष्य 2040 तक 25,000 मेगावाट तक पहुंचने का है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

2 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

52 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

1 hour ago