प्राइवेट सेक्टर की अग्रणी अंतरिक्ष-तकनीक कंपनी अग्निकुल कॉसमॉस (Agnikul Cosmos) ने सोमवार को एयरोस्पेस और रॉकेट सिस्टम के लिए समर्पित एक अत्याधुनिक एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के चालू होने की घोषणा की.
यह फैसिलिटी डिज़ाइन, सिमुलेशन, प्रिंटिंग, पोस्ट-प्रोसेसिंग और फ़िनिशिंग को शामिल करते हुए एक इकोसिस्टम पेश करती है, जिससे क्वालिटी, विश्वसनीयता और सप्लाई चेन लचीलापन में वृद्धि होती है. साथ ही अंतरिक्ष के लिए निर्माण की लागत 50 प्रतिशत तक कम होती है.
भारत में पहली बार यह फैसिलिटी एक मीटर ऊंचाई तक के एयरोस्पेस और रॉकेट कंपोनेंट की 3D प्रिंटिंग भी संभव बनाती है. ऐसे पुर्जों का उत्पादन संभव बनाकर, जिन्हें पहले एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग के लिए कठिन माना जाता था, अग्निकुल अब कुछ ही दिनों में पूरी तरह से उड़ान के लिए तैयार हार्डवेयर प्रदान कर सकता है, जिससे 3D प्रिंटिंग के माध्यम से प्राप्त की जा सकने वाली उपलब्धियों का विस्तार होगा.
अग्निकुल कॉसमॉस के सह-संस्थापक और सीईओ श्रीनाथ रविचंद्रन ने कहा, “अग्निकुल की शुरुआत अंतरिक्ष को सभी के लिए सुलभ बनाने के लक्ष्य के साथ की गई थी. ऐसा करने का एक तरीका ऐसी क्षमता का निर्माण करना है जो हमें गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करते हुए सटीकता के साथ रॉकेट निर्माण को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाए.”
बता दें कि अग्निकुल के पास पहले से ही सिंगल-पीस 3डी-प्रिंटेड रॉकेट इंजन के लिए अमेरिकी पेटेंट है. इस फैसिलिटी से कंपनी एक मीटर लंबे इंजन प्रिंट कर सकेगी और अपने पहले के डिज़ाइनों की तुलना में सात गुना ज़्यादा थ्रस्ट प्रदान कर सकेगी. इस सुविधा के चालू होने से कंपनी इन इंजनों का निर्माण कुछ ही दिनों में कर सकेगी और वह भी खुद ही – जिससे विकास चक्र में तेज़ी आएगी और बड़े पैमाने पर तेज़ी से नवाचार संभव होगा.
ये भी पढ़ें: पब्लिक इन्वेस्टमेंट में तेज़ी आएगी, केंद्र ने राज्यों के लिए बढ़ाया ‘अनटाइड’ कैपिटल एक्सपेंडिचर
-भारत एक्सप्रेस
Kaichi Dham new darshan rules: पिछले दिनों कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन…
Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…
Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…
Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…
Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…
PM Narendra Modi 25 years: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने…