बिजनेस

भारत और फ्रांस के बीच ऐतिहासिक डील, Air Bus से 250 एयरक्राफ्ट खरीदेगी Air India

Air India-Air Bus Deal: भारत और फ्रांस के बीच एक अहम समझौता हुआ है. एयर इंडिया और एयर बस के बीच 250 एयरक्राफ्ट की डील हुई है. पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से न्यू एयर इंडिया-एयरबस साझेदारी के शुभारंभ में शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं एयर इंडिया-एयरबस को इस लैंडमार्क समझौता के लिए बधाई देता हूं. इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए मेरी मित्र इमैनुएल मैक्रों को मैं विशेष रूप से धन्यवाद करता हूं. उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण डील भारत और फ्रांस के गहरे संबंधों के साथ-साथ भारत के नागरिक उड्डयन की सफलताओं को भी दर्शाती है.

अगले 15 साल में 2,000 से अधिक विमानों की जरूरत- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में भारत में एयरपोर्ट की संख्या 74 से बढ़कर 147 हो गई है. हमारी क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान) के माध्यम से देश के सुदूर हिस्से भी हवाई संपर्क से जुड़ रहे हैं, जिससे लोगों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है. पीएम ने कहा कि निकट भविष्य में भारत एविएशन सेक्टर में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मार्केट बनने जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय विमानन क्षेत्र को अगले 15 साल में 2,000 से अधिक विमानों की जरूरत होगी.

उन्होंने कहा कि भारत की ‘मेक इन इंडिया- मेक फॉर द वर्ल्ड’ विजन के तहत एयरोस्पेस निर्माण में अनेक नए अवसर खुल रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय आदेश और बहुपक्षीय प्रणाली की स्थिरता और संतुलन सुनिश्चित करने में भारत-फ्रांस भागीदारी प्रत्यक्ष भूमिका निभा रही है. चाहे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता का विषय हो या वैश्विक खाद्य सुरक्षा,भारत और फ्रांस साथ मिल कर सकारात्मक योगदान दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Adani Enterprises Q3 Results: घाटे से मुनाफे में आई अडानी की ये कंपनी, तीसरे तिमाही में हुआ इतने करोड़ का प्रॉफिट

एयर इंडिया और एयरबस के बीच मेगा डील

एयर इंडिया ने एयरबस से 250 विमान खरीदने की घोषणा की है. इनमें 40 बड़े आकार के विमान शामिल होंगे. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को यह जानकारी दी. टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयरबस से 40 बड़े आकार के ए350 और 210 छोटे आकार के विमान खरीदेगी. ‘ऑनलाइन’ बैठक में चंद्रशेखरन ने कहा कि इन विमानों की खरीद के लिए एयरबस के साथ आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

34 seconds ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

3 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

33 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

40 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

44 minutes ago