बिजनेस

Akasa Airlines का बड़ा ऐलान, 1000 लोगों को मिलेगी नौकरी

नई दिल्ली : हाल के दिनों में लगभग हर दिनों छंटनी की खबरे सुनाई पड़ रही थी. इस बीच में आकासा एयरलाइन्स (Akasa Airlines ) की तरफ से बड़ा ऐलान हुआ है. आकासा एयर ने घोषणा के मुताबिक मार्च 2024 के खत्म होने तक यानि नए फाइनेंशियल ईयर की शुरूआत से पहले लगभग 1000 लोगों को हायर किया जाएगा. इस मेगा हायरिंग के बाद कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 3,000 से ज्यादा हो जाएगी. कंपनी के सीईओ विनय दुबे का कहना है कि आकासा एयरलाइंन अपने एक्सपैंशन प्लान के तहत ऐसा कर रही है. जिसके तहत कंपनी बेड़े के साथ-साथ रूट्स में भी इजाफा करेगी.

इंटरनेशनल रूट्स पर उड़ेगी आकासा-

आपको बता दें कि पिछले साल शुरू हुई आकासा एयरलाइंस इंटरनेशनल रूट्स पर भी सर्विस शुरू करना चाहती है . इंटरनेशनल ऑपरेशन के बारे में बात करते हुए कंपनी के सीईओ विनय दुबे ने कहा कि फिलहाल एवियेशन मिनिस्ट्री के साथ रूट्स और ट्रैफिक रूल्स को लेकर बातचीत हो रही है. फाइनल बातचीत के बाद ही हम एयरलाइंस के डेस्टिनेशन को तय कर पाएंगे. जिसके लिए कंपनी ने एयरक्राफ्ट्स के ऑर्डर देने की ओर भी इशारा किया है. फिलहाल एयरलाइंस ने ये नहीं बताया है कि वो कितने एयरक्राफ्ट का आर्डर देने वाली है, लेकिन ये आर्डर 3 डिजिट में होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

खुशखबरी !  केंद्रीय कर्मचारियों को अब मिलेगा 42%  डियरनेस अलाउंस, कैबिनेट ने लगाई मुहर

 

एयरक्रॉफ्ट्स कर चुकी है ऑर्डर –

कंपनी पहले ही 72 बोइंग 737 मैक्स प्लेन का आर्डर दे चुकी है. जिसमें से 19 एयरक्राफ्ट की डिलीवरी भी मिल चुकी है. वहीं FY 2023-24 में एयरलाइंस के बेड़े में 28 और प्लेन जुड़ जाएंगे. फिलहाल अकासा एयर हर दिन टोटल 110 फ्लाइट्स चलाती है. जिसे कंपनी आने वाली गर्मियों के सीजन में बढ़ाकर 150 फ्लाइट्स तक करने का प्लान है.

टाटा ग्रुप का बड़ा फैसला, सुपर ऐप NEU में करेगा 2 बिलियन डॉलर का निवेश

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

7 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

30 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

40 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

54 minutes ago