देश

UP News: 6 साल पूरे होने पर योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, सिंचाई के लिए 1 अप्रैल से मिलेगी मुफ्त बिजली

Yogi Government: छह साल पूरे होने पर योगी सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. अब किसानों को सिंचाई के लिए बिजली बिल नहीं देना होगा. जो भी बिल आएगा सरकार उसका भुगतान खुद करेगी. योगी सरकार की इस पहल के बाद किसानों को काफी राहत मिलेगी. दूसरी तरफ, किसानों के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों के बीच सरकार ने सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है.

बिजली बिल में छूट देने के लिए बजट में किया गया है 1500 करोड़ का इंतजाम

इस योजना की घोषणा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बाराबंकी के ग्राम पंचायत बसारा के राजकीय इंटर कालेज निन्दूरा में आयोजित जन चौपाल में की है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि अचानक चौपाल का कार्यक्रम करने के बावजूद जिस तरह से भीड़ उमड़ी है, वह काफी उल्लेखनीय है. साथ ही उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से किसानों को नलकूप सिंचाई करने के लिए बिजली मुफ्त दी जाएगी. इसका बिल किसानों को नहीं देना होगा. योगी सरकार पूरा बिल का खर्चा उठाएगी.

1585 स्वयं सहायता समूह को दिए पंद्रह करोड़ पचासी लाख का चेक

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं से बनी सड़कें, इंटरलॉकिंग व पुलिया का लोकार्पण किया. उन्होंने 1585 स्वयं सहायता समूह को बैंक से मिलने वाले पंद्रह करोड़ पचासी लाख का चेक भी समूह की महिलाओं को दिया. इस मौके पर खाद्य रसद विभाग राज्य मंत्री सतीश शर्मा, विधायक साकेंद्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, सीडीओ एकता सिंह, एसडीएम सचिन वर्मा, सीओ रघुवीर सिंह, विनय मौर्य, प्रदीप रावत, विशाल सिंह, प्रधानाचार्य डा. राम सिंह आदि मौजूद रहे.

पढ़ें इसे भी- लक्ष्य पिच सीएमओ समिट 2023: देश के बेहतरीन मार्केटिंग प्रोफेशनल्स को अवॉर्ड, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने किया सम्मानित

योगी सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष में किसानों को निजी नलकूपों के माध्यम से सिंचाई के लिए बिजली बिल में 100 प्रतिशत की छूट देने के लिए बजट में 1500 करोड़ का इंतजाम किया था. उसी के तहत इस छूट की शुरुआत की जा रही है. बता दें कि सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त का वादा भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

19 minutes ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

24 minutes ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

52 minutes ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

1 hour ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

1 hour ago