बिजनेस

ऑफ-रोडिंग का किंग लौटा! क्या न्यू-जेन Pajero से हिल जाएगा SUV मार्केट? जानें पूरी परफॉर्मेंस कुंडली

New Mitsubishi Pajero: अगर आप 90 के दशक या 2000 के शुरुआती दौर में गाड़ियों के दीवाने रहे हैं, तो ‘पजेरो’ (Pajero) नाम सुनते ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. डकार रैली की सबसे कठिन रेसों में अपना परचम लहराने वाली और सड़क पर गुजरते ही लोगों को मुड़कर देखने पर मजबूर कर देने वाली मित्सुबिशी पजेरो पांच साल के लंबे सन्नाटे के बाद लौट आई है. जापानी ऑटोमेकर मित्सुबिशी मोटर्स (Mitsubishi Motors) ने अपनी इस लेजेंडरी 4×4 एसयूवी की पांचवीं जेनरेशन (5th Generation Pajero) का ग्लोबल डेब्यू कर पूरी दुनिया के ऑटो सेक्टर में तहलका मचा दिया है.

1982 से शुरू हुए सफर में 32 लाख से अधिक यूनिट्स बेचने वाली पजेरो अब पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक, तकनीकी रूप से उन्नत और अल्ट्रा-लग्जरी अवतार में सामने आई है. नई पजेरो को कंपनी के नए ‘ग्रैंड करिश्मा’ डिजाइन फिलॉसफी पर तैयार किया गया है. इसका स्टांस आज भी पहली जेनरेशन की तरह बोल्ड, अपराइट और मस्कुलर है.

पैरामीटर माप
कुल लंबाई 4,920 mm
कुल चौड़ाई 1,925 mm
कुल ऊंचाई 1,910 mm
व्हीलबेस 2,870 mm
ग्राउंड क्लियरेंस 230 mm
एप्रोच एंगल 30.4 डिग्री
रैंप ब्रेकओवर एंगल 22.6 डिग्री
डिपार्चर एंगल 25.8 डिग्री

फ्रंट ग्रिल व लाइट्स: आगे की ओर केंडो आर्ट से इंस्पायर्ड दो ग्रिल ऑप्शन (हॉरिजॉन्टल बार और स्पोर्टी हनीकॉम्ब) दिए गए हैं. इसके साथ ही आकर्षक टी-शेप्ड (T-shaped) स्प्लिट एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल इसके लुक को खतरनाक बनाते हैं.

क्लासिक टच: सी-पिलर का लुक पहली पीढ़ी के रोल-बार से प्रेरित है, जबकि रियर प्रोफाइल में दिया गया हेक्सागोनल डिजाइन पुराने बूट-माउंटेड स्पेयर व्हील की याद दिलाता है.

रंग विकल्प: इसमें आर्मर कॉपर मेटैलिक और फैंटम ब्लू मेटैलिक जैसे सिग्नेचर थीम कलर्स पेश किए गए हैं.

सड़क पर असली दबदबा (5th Generation Pajero)

नई पजेरो का साइज किसी भी एंगल से समझौता नहीं करता. लैडर-फ्रेम चेसिस पर बनी इस थ्री-रो, 7-सीटर एसयूवी के डायमेंशन इसे फुल-साइज एसयूवी सेगमेंट में सबसे आगे खड़ा करते हैं. नई पजेरो का केबिन सिर्फ रफ-एंड-टफ नहीं रहा, बल्कि यह किसी सुपर-प्रीमियम यूरोपीय एसयूवी जैसा अहसास कराता है. जापानी क्राफ्ट ‘किमेकोमी’ से इंस्पायर्ड सॉफ्ट-टच मैटीरियल और कैमल-ब्लैक ड्यूल टोन इंटीरियर इसे बेहद क्लासी बनाते हैं.

किसी लाउंज जैसा अहसास (Pajero 4×4 Off Road SUV)

नई पजेरो का केबिन सिर्फ रफ-एंड-टफ नहीं रहा, बल्कि यह किसी सुपर-प्रीमियम यूरोपीय एसयूवी जैसा अहसास कराता है। जापानी क्राफ्ट ‘किमेकोमी’ से इंस्पायर्ड सॉफ्ट-टच मैटीरियल और कैमल-ब्लैक ड्यूल टोन इंटीरियर इसे बेहद क्लासी बनाते हैं।

मोनोलिथिक डिस्प्ले: डैशबोर्ड पर दो विशाल 14.3-इंच की स्क्रीन (लोअर वेरिएंट्स में 12.3-इंच) का सेटअप है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट स्क्रीन इंटीग्रेटेड हैं।

डिजिटल मल्टी-मीटर (Multi-Meter): पजेरो के पुराने दौर की पहचान रहे ‘ट्रिपल मीटर क्लस्टर’ को अब डिजिटल रूप में मुख्य स्क्रीन पर लाया गया है। यह ऊंचाई (Altitude), कंपास, तापमान, पिच-रोल एंगल और एक्टिव यॉ कंट्रोल की सटीक जानकारी देता है।

7-सीटर सीटिंग फ्लेक्सिबिलिटी: सेकंड रो की सीटें 150mm तक स्लाइड हो सकती हैं और इनमें टम्बल फंक्शन मिलता है। वहीं तीसरी रो में भी वयस्कों के लिए पर्याप्त जगह, डेडिकेटेड एसी वेंट्स और यूएसबी-सी पोर्ट्स दिए गए हैं।

ध्वनि-रोधी केबिन: केबिन को बाहरी दुनिया से बिल्कुल शांत रखने के लिए फ्रंट विंडस्क्रीन और साइड विंडो में ‘अकॉस्टिक ग्लास’ (Acoustic Glass) का इस्तेमाल किया गया है।

दमदार 2.4-लीटर टर्बो डीजल इंजन और ट्रांसमिशन (Pajero Features Specifications)

पजेरो के असली डीएनए को बचाए रखने के लिए मित्सुबिशी ने इसमें नया 2.4-लीटर क्लीन डीजल इंजन दिया है, जो सिंगल वाइड-रेंज वीजीटी टर्बोचार्जर से लैस है.

  • इंजन व पावर: 2.4-लीटर VGT क्लीन डीजल इंजन (लगभग 200 bhp / 150 kW).
  • टॉर्क: 480 Nm का जबरदस्त पीक टॉर्क.
  • ट्रांसमिशन: नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (स्पोर्ट मोड के साथ).
  • चेसिस: हेवी-ड्यूटी लैडर-फ्रेम आर्किटेक्चर, जिसमें हाई-टेंसाइल स्टील का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हुआ है.

हार्डकोर ऑफ-रोडिंग

नई पजेरो केवल चिकनी सड़कों पर चलने के लिए नहीं बनी, बल्कि यह वहां भी दौड़ेगी जहां सड़कें खत्म हो जाती हैं. इसमें चार ड्राइवट्रेन मोड है. इसके साथ ही 7 टेरेन मोड्स और 3D मल्टी अराउंड मॉनिटर भी हैं.

  • 2H: केवल रियर-व्हील ड्राइव (हाईवे पर फ्यूल सेविंग के लिए)
  • 4H: फुल-टाइम ऑल-व्हील ड्राइव (गीली और फिसलन भरी सड़कों के लिए)
  • 4HLc: सेंटर डिफरेंशियल लॉक के साथ हाई-रेंज 4WD (रेत और बर्फ के लिए)
  • 4LLc: सेंटर डिफरेंशियल लॉक के साथ लो-रेंज 4WD (चट्टानों और दलदल से निकलने के लिए)

8 एयरबैग्स और प्रीमियम ऑडियो ( Pajero Ladder Frame Diesel)

सुरक्षा के मामले में नई पजेरो को आधुनिकतम मानकों पर तैयार किया गया है. इसमें ड्राइवर और को-पैसेंजर के बीच टक्कर रोकने के लिए पहली बार फ्रंट सेंटर SRS एयरबैग जोड़ा गया है. पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की पहचान करने वाला फॉरवर्ड कोलिजन मिटिगेशन, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, प्रेडिक्टिव कोलिजन वार्निंग और पेडल मिसएप्लिकेशन इमरजेंसी असिस्ट. इसमें दो एम्प्लीफायर्स के साथ खास ‘डायनेमिक साउंड यामाहा अल्टीमेट’ ऑडियो सिस्टम दिया गया है.

क्या भारत में आ रही है नई पजेरो? (Pajero 2026 Global Debut)

मित्सुबिशी इस नई पजेरो को थाईलैंड स्थित प्लांट में ट्राइटन पिकअप के साथ तैयार कर रही है. सबसे पहले इसे थाईलैंड के बाजार में उतारा जाएगा. इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026 में इसे जापान और ऑस्ट्रेलिया में बेचा जाएगा, जबकि 2027 से लैटिन अमेरिका, आसियान और मिडिल ईस्ट समेत दुनिया के करीब 100 देशों में इसका निर्यात होगा.

जैसे ही पजेरो का यह नया मॉडल सामने आया, भारत में गूगल सर्च पर इसका नाम 5000% से ज्यादा ट्रेंड करने लगा. भारतीय ग्राहकों में आज भी पजेरो SFX और पजेरो स्पोर्ट का जबर्दस्त क्रेज है. अगर यह भारत आती, तो यह टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) के एकछत्र राज को सीधी चुनौती दे सकती थी.

हालांकि, कड़वी सच्चाई यह है कि मित्सुबिशी ने सालों पहले भारत में अपना ऑपरेशंस और डीलरशिप नेटवर्क समेट लिया था. फिलहाल कंपनी की तरफ से भारत में इसकी वापसी को लेकर कोई आधिकारिक योजना या पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में भारतीय एसयूवी प्रेमियों को इस जापानी बाहुबली को सड़कों पर देखने के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

3 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

15 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

39 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

1 hour ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

1 hour ago