बिजनेस

GST स्लैब में कटौती के बाद अमूल ने घटाए 700 से ज्यादा उत्पादों के दाम, जानें कौन सी चीज हुई कितनी सस्ती

भारत के सबसे बड़े डेयरी ब्रांड अमूल (Amul) ने शनिवार को अपने 700 से ज़्यादा उत्पादों की संशोधित मूल्य सूची की घोषणा की है, जो 22 सितंबर से प्रभावी होगी. यह कदम नए लागू होने वाले जीएसटी दरों (GST 2.0) के अनुरूप किया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को टैक्स कटौती का पूरा लाभ मिल सके.

अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों की मार्केटिंग करने वाले जीसीएमएमएफ (गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन) ने यह स्पष्ट किया कि घी, मक्खन, आइसक्रीम, बेकरी और फ्रोजन स्नैक्स सहित लगभग 700 उत्पादों की कीमतों में कमी की गई है.

संशोधन के अनुसार, मक्खन (100 ग्राम) का एमआरपी 62 रुपये से घटाकर 58 रुपये कर दिया गया है. घी की कीमत में 40 रुपये की कमी की गई है और यह 610 रुपये प्रति लीटर हो गई है. अमूल प्रोसेस्ड चीज़ ब्लॉक (1 किलो) का अधिकतम खुदरा मूल्य 30 रुपये घटाकर 545 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है. फ्रोजन पनीर (200 ग्राम) की कीमत अब 95 रुपये होगी, जो पहले 99 रुपये थी.

इसके अलावा यूएचटी दूध, आइसक्रीम, पनीर, चॉकलेट, बेकरी रेंज, फ्रोजन डेयरी, आलू स्नैक्स, कंडेंस्ड मिल्क, पीनट स्प्रेड और माल्ट-आधारित पेय जैसे उत्पादों की कीमतों में भी कटौती की गई है.

कीमतों में कमी आने से डेयरी उत्पादों की खपत बढ़ेगी

GCMMF ने बताया कि इस मूल्य संशोधन से उपभोक्ताओं को जीएसटी कटौती का पूरा लाभ मिलेगा. अमूल का मानना है कि कीमतों में कमी आने से डेयरी उत्पादों की खपत बढ़ेगी, खासकर आइसक्रीम, पनीर और मक्खन की. भारत में प्रति व्यक्ति डेयरी उत्पादों की खपत अभी भी कम है, इसलिए इस कदम से विकास और विस्तार के बड़े अवसर पैदा होंगे.

36 लाख किसानों के स्वामित्व वाली जीसीएमएमएफ ने यह भी कहा कि कीमतों में कमी से उसके डेयरी उत्पादों की मांग में वृद्धि होगी, जिससे कारोबार को भी फायदा होगा.

उल्लेखनीय है कि अमूल से पहले मदर डेयरी ने भी 22 सितंबर से अपने उत्पादों की कीमतों में कटौती करने की घोषणा की थी. ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए यह कदम राहत देने वाला साबित होगा, क्योंकि अब वे अपनी रोजमर्रा की डेयरी खरीदारी में कम खर्च करेंगे.


ये भी पढ़ें: भारत में हर साल बनाए जा रहे 33 करोड़ से ज्यादा मोबाइल फोन, 5 माह में ही स्मार्टफोन निर्यात 1 लाख करोड़ के पार


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवादा में इंसानियत शर्मसार! सदर अस्पताल से 300 मीटर दूर नवजात को कुत्तों ने नोचा, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Newborn Incident: बिहार के नवादा में सदर अस्पताल से करीब 300 मीटर दूर एक नवजात…

12 minutes ago

दिल्ली में अमित शाह से मिले सुवेंदु अधिकारी: बंगाल के कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा, भेंट की मां दुर्गा की पारंपरिक डोकरा मूर्ति

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से…

39 minutes ago

पुराना किला में सजेगा दुनिया की सभ्यताओं का महामंच, पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी कल यानी 20 नवंबर को शाम करीब 5:30 बजे नई दिल्ली के पुराना…

55 minutes ago

संभल में हरिहर मंदिर पदयात्रा के दौरान बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की; 10 हजार लोगों को जुटाने का था ऐलान

Sambhal Harihar Mandir Padyatra: संभल में ऋषि राज गिरी महाराज के नेतृत्व में निकली हरिहर…

1 hour ago

PUC सर्टिफिकेट के नियम बदले, जानिए आपकी कार या बाइक के लिए क्या है नया रूल?

PUC certificate rules: केंद्र सरकार ने वाहनों के प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट (PUC) से जुड़े नियमों…

1 hour ago