एप्पल ने बनाया नया रिकॉर्ड.
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भारतीय बाजार पर एक बार फिर से भरोसा जताया है. कंपनी के तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों की एक बैठक में कुक ने बताया कि एप्पल ने दिसंबर तिमाही में रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने और ज्यादा स्टोर खोलने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, “हम वहां (भारत में) और स्टोर खोल रहे हैं, हमने घोषणा की है कि हम वहां चार नए स्टोर खोलने जा रहे हैं.”
कुक ने यह भी कहा कि इस तिमाही में भारत में iPhone सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा. कुक ने निवेशकों से कहा, “भारत एक बहुत बड़ा बाजार है, यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है और पर्सनल कंप्यूटर और टैबलेट के लिए तीसरा सबसे बड़ा बाजार है, इन बाजारों में हमारी हिस्सेदारी बहुत मामूली है, और इसलिए मुझे लगता है कि यहां बहुत कुछ होने वाला है.”
भारत के पीसी बाजार में एप्पल की हिस्सेदारी बहुत कम है. हालांकि, जब टैबलेट की बात आती है, तो आईपैड सबसे लोकप्रिय डिवाइस में से एक है. साइबरमीडिया रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने 34% बाजार हिस्सेदारी के साथ भारतीय टैबलेट बाजार में बढ़त हासिल की. रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल के एंट्री-लेवल आईपैड 10 सीरीज ने एप्पल के शिपमेंट में 60% का योगदान दिया, जो बाजार में एप्पल की मजबूत गति को दर्शाता है.
कुक ने बताया कि कैंटर (Kantar) के एक हालिया सर्वे के अनुसार, दिसंबर तिमाही के दौरान, आईफोन अमेरिका, शहरी चीन, भारत, ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और जापान में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल था.
एप्पल के चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर (CFO) केवन पारेख ने भी कहा कि कंपनी को भारत में उद्यमों से मजबूत मांग देखने को मिल रही है. उन्होंने जोमैटो (Zomato) का उदाहरण दिया और कहा कि इसने “इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए अपने वर्कफोर्स में हजारों मैक (एप्पल कंपनी का लैपटॉप) का इस्तेमाल कर रहे हैं.”
ये भी पढ़ें- भारत की क्रिएटर इकोनॉमी 5 साल में तीन गुना बढ़ी: रिपोर्ट
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…