Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Apple के सीईओ Tim Cook भारतीय बाजार पर जताया भरोसा, भारत में और नए स्टोर्स खोलने पर दिया जोर

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भारतीय बाजार में कंपनी की बढ़ती मांग और विकास की संभावनाओं पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है और एप्पल की हिस्सेदारी अभी भी बहुत कम है.

Apple

एप्पल ने बनाया नया रिकॉर्ड.

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भारतीय बाजार पर एक बार फिर से भरोसा जताया है. कंपनी के तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों की एक बैठक में कुक ने बताया कि एप्पल ने दिसंबर तिमाही में रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने और ज्यादा स्टोर खोलने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, “हम वहां (भारत में) और स्टोर खोल रहे हैं, हमने घोषणा की है कि हम वहां चार नए स्टोर खोलने जा रहे हैं.”

कुक ने यह भी कहा कि इस तिमाही में भारत में iPhone सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा. कुक ने निवेशकों से कहा, “भारत एक बहुत बड़ा बाजार है, यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है और पर्सनल कंप्यूटर और टैबलेट के लिए तीसरा सबसे बड़ा बाजार है, इन बाजारों में हमारी हिस्सेदारी बहुत मामूली है, और इसलिए मुझे लगता है कि यहां बहुत कुछ होने वाला है.”

भारतीय बाजार में एप्पल की हिस्सेदारी बहुत कम

भारत के पीसी बाजार में एप्पल की हिस्सेदारी बहुत कम है. हालांकि, जब टैबलेट की बात आती है, तो आईपैड सबसे लोकप्रिय डिवाइस में से एक है. साइबरमीडिया रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने 34% बाजार हिस्सेदारी के साथ भारतीय टैबलेट बाजार में बढ़त हासिल की. ​​रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल के एंट्री-लेवल आईपैड 10 सीरीज ने एप्पल के शिपमेंट में 60% का योगदान दिया, जो बाजार में एप्पल की मजबूत गति को दर्शाता है.

कुक ने बताया कि कैंटर (Kantar) के एक हालिया सर्वे के अनुसार, दिसंबर तिमाही के दौरान, आईफोन अमेरिका, शहरी चीन, भारत, ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और जापान में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल था.

एप्पल के चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर (CFO) केवन पारेख ने भी कहा कि कंपनी को भारत में उद्यमों से मजबूत मांग देखने को मिल रही है. उन्होंने जोमैटो (Zomato) का उदाहरण दिया और कहा कि इसने “इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए अपने वर्कफोर्स में हजारों मैक (एप्पल कंपनी का लैपटॉप) का इस्तेमाल कर रहे हैं.”


ये भी पढ़ें- भारत की क्रिएटर इकोनॉमी 5 साल में तीन गुना बढ़ी: रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital