अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने सरकारी कंपनी NMDC लिमिटेड और ब्राजील की कंपनी Vale एसए के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह समझौता आयरन ओर (लौह अयस्क) के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगा. MoU भारत-ब्राजील बिजनेस फोरम समिट में साइन हुआ. इस मौके पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला दा सिल्वा की आधिकारिक यात्रा चल रही थी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे.
इस समझौते के तहत गंगावरम पोर्ट पर एक आयरन ओर ब्लेंडिंग फैसिलिटी और डेडिकेटेड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) विकसित किया जाएगा. तीनों कंपनियां मिलकर इस इकोसिस्टम को बनाएंगी, चलाएंगी और मैनेज करेंगी. इसका फोकस आयरन ओर को ब्लेंड करना, वैल्यू एडिशन करना और बेचना होगा. इससे भारत के पूर्वी तट पर आयरन ओर एक्सपोर्ट चेन मजबूत होगी. साथ ही मिनरल प्रोसेसिंग और ट्रेड में दक्षता, स्केल और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी.
अश्विनी गुप्ता, जो APSEZ के होल-टाइम डायरेक्टर और CEO हैं, ने कहा, “यह साझेदारी भारत की ग्लोबल सप्लाई चेन में मजबूत स्थिति बनाने के लिए है. हम हाई-क्वालिटी मिनरल लॉजिस्टिक्स और एडवांस्ड पोर्ट सुविधाओं को जोड़ रहे हैं.” उन्होंने बताया कि इस सहयोग से गंगावरम पोर्ट की क्षमता 75 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) तक पहुंच जाएगी. यह पोर्ट भारत और क्षेत्र के लिए आयरन ओर एक्सपोर्ट का हब बनेगा.
जहाजों को हैंडल करने की कैपेसिटी
अश्विनी गुप्ता ने आगे कहा, “NMDC और Vale के साथ हमारा पार्टनरशिप पूर्वी तट पर आयरन ओर सेक्टर के लिए आधुनिक, कुशल और सस्टेनेबल इकोसिस्टम बनाएगा. गंगावरम पोर्ट भारत का पहला ऐसा पोर्ट बनेगा जो वालमैक्स जहाजों को हैंडल कर सके.” वालमैक्स दुनिया के सबसे बड़े वेरी लार्ज ओर कैरियर्स (VLOCs) हैं, जिनकी क्षमता 4 लाख टन तक होती है.
क्या-क्या सुविधाएं विकसित होंगी
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…