बिजनेस

ऑडी इंडिया ने 2024 में 1,00,000 कारों की बिक्री का लक्ष्य हासिल किया, चौथी तिमाही में 36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

प्रसिद्ध जर्मन लग्जरी कार ब्रांड ऑडी ने वर्ष 2024 के लिए 5,816 यूनिट की खुदरा बिक्री की घोषणा की. वर्ष की पहली छमाही में आपूर्ति चुनौतियों के बावजूद ब्रांड ने तीसरी तिमाही की तुलना में चौथी तिमाही के दौरान बिक्री में 36 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी, जो बेहतर आपूर्ति स्तरों के कारण थी.

ब्रांड पर अटूट विश्वास

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘2024 की पहली छमाही ऑडी इंडिया के लिए आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियां लेकर आईं, फिर भी हमारे उत्पादों की निरंतर मांग हमारे ग्राहकों के ब्रांड पर अटूट विश्वास को दर्शाती है. 2024 की दूसरी छमाही में बेहतर आपूर्ति के साथ 2024 की तीसरी तिमाही की तुलना में चौथी तिमाही में हमारे वॉल्यूम में 36% का सुधार हुआ. इस साल भारत में 1,00,000 कारों की बिक्री का एक बड़ा मील का पत्थर भी बना.’

ऑडी के प्री-ओन्ड कार डिवीजन, ऑडी अप्रूव्ड: प्लस ने भी प्रभावशाली वृद्धि देखी, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2024 में 32 प्रतिशत बढ़ी. ब्रांड ने पूर्वोत्तर में गुवाहाटी में अपना सबसे बड़ा लग्जरी यूज्ड कार शोरूम और मैंगलोर में एक नई फेसिलिटी खोली. प्रमुख शहरों में 26 शोरूम के साथ, ऑडी प्री-ओन्ड लग्जरी कारों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए और विस्तार करने की योजना बना रही है.

100 डेज ऑफ सेलिब्रेशन

ऑडी इंडिया ने विशेष ‘100 डेज ऑफ सेलिब्रेशन’ अभियान के तहत भारतीय सड़कों पर 1,00,000 कारों तक पहुंचकर एक मील का पत्थर स्थापित किया, जिसमें ग्राहकों को विशेष लाभ प्रदान किए गए.

इस साल ऑडी क्यू8 और ऑडी क्यू7 का सफल लॉन्च भी हुआ, जिससे लग्जरी एसयूवी बाजार में ब्रांड की लीडरशिप बढ़ी और ग्राहक उत्साहित हुए. ऑडी इंडिया के मौजूदा उत्पाद लाइनअप में ऑडी ए4, ऑडी ए6, ऑडी क्यू3, ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक, ऑडी क्यू5, ऑडी क्यू7, ऑडी क्यू8, ऑडी एस5 स्पोर्टबैक, ऑडी आरएस क्यू8, ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन, ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक, ऑडी ई-ट्रॉन जीटी और ऑडी आरएस ई-ट्रॉन जीटी शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

3 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

9 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

22 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

44 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

53 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

1 hour ago