अजब-गजब

एक ही इमारत में बसता है पूरा शहर, अस्पताल से लेकर स्कूल तक सारी व्यवस्था है मौजूद

कल्पना कीजिए, एक ऐसा शहर जहां सभी लोग एक ही इमारत में रहते हैं, और हर जरूरत की चीज चाहे वह स्कूल हो, अस्पताल, पुलिस स्टेशन, या किराने की दुकान- सब कुछ उसी इमारत के अंदर मौजूद हो. यह किसी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि सच्चाई है. जी हां, अमेरिका के अलास्का राज्य में स्थित व्हिटियर नाम का यह शहर अपनी खासियत के लिए मशहूर है. यहां की पूरी आबादी 14 मंजिला “बेगिच टावर” नामक इमारत में बसती है. इस अनोखी इमारत में लोगों की हर जरूरत का ध्यान रखा गया है. यही कारण है कि व्हिटियर दुनिया का सबसे अनोखा शहर माना जाता है.

एक ही छत के नीचे हर सुविधा

बेगिच टावर सिर्फ एक रिहायशी इमारत नहीं, बल्कि एक छोटा-सा शहर है. यहां पुलिस स्टेशन, अस्पताल, चर्च, किराने की दुकान, लॉन्ड्री और यहां तक कि स्कूल तक एक ही जगह मौजूद हैं. ग्राउंड फ्लोर पर स्थित स्कूल एक टनल के ज़रिए इमारत से जुड़ा हुआ है. खराब मौसम में बच्चे बिना बाहर निकले स्कूल जा सकते हैं. कठोर मौसम और सीमित संसाधनों के बावजूद, यह शहर सामूहिक जीवन और अनोखी व्यवस्था का अद्भुत उदाहरण है.

व्हिटियर में मौसम बेहद कठिन होता है. यहां 60 मील प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती हैं और 250-400 इंच तक बर्फबारी होती है. यही वजह है कि यहां के लोग ज्यादातर समय इमारत के अंदर ही बिताते हैं. 2023 के आंकड़ों के मुताबिक, इस शहर की कुल आबादी केवल 263 लोगों की है.

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हुआ निर्माण

बेगिच टावर का निर्माण 1956 में हुआ था. इसे दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सेना के बैरक के रूप में इस्तेमाल किया गया. बाद में इसे एक अपार्टमेंट में तब्दील कर दिया गया. अब यह पूरी तरह से एक शहर का रूप ले चुका है.

व्हिटियर शहर सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में जीवन जीने का एक आदर्श उदाहरण है. यहां के लोग मिल-जुलकर रहते हैं और हर चुनौती का सामना करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

7 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

8 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

8 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

8 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

9 hours ago