प्रतीकात्मक तस्वीर
Blackrock reduces BYJU’S Fair Value : दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली स्टार्टअप और एडटेक कंपनी Byju’s की वैल्यूएशन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. दरअसल Blackrock ने बायजूज की फैयर वैल्यू में 62 फीसदी की कटौती की है. ब्लैकरॉक ने एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने अपने 2279 शेयर्स की वैल्यू को $4,043,471 का है. उस हिसाब से कंपनी की 31 मार्च 2023 को टोटल फेयर वैल्यू $8.4 billion होगी. जो कि सीधे तौर पर 62% की कटौती है. जबकि पिछले साल कंपनी की वैल्यू ब्लैकरॉक ने लगभग 22 बिलियन डॉलर आंकी थी. यहां ये बताना भी जरूरी है कि इस साल की शुरुआत में ही ब्लैकरॉक ने Byju’s की वैल्यूएशन को लगभग 50% घटाकर $11.3 बिलियन कर दिया था. जब इस एडटेक कंपनी की वैल्यूएशन अपने पीक पर थी तब एंटरप्राइज वैल्यू $22 बिलियन थी
ये भी पढ़ें- RBI Annual Report: GDP ग्रोथ 6.5% से होने की उम्मीद बरकरार, महंगाई के मोर्चे पर भी मिली सफलता
यहां ध्यान देने वाली बात है कि ये खबर इसलिए महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि एडटेक कंपनी फिलहाल जोर शोर से फंड जुटाने में लगी है. ऐसे टाइम पर इस तरह की खबरें उनकी राह को और मुश्किल बना सकती है. दरअसल बायजूज को 2021 के अपने लोन की पेमेंट के लिए फंड की जरूरत है . हालांकिं कंपनी ने हाल ही में 250 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाने में सफलता हासिल की है. हालांकि कंपनी ने अभी तक ये नहीं बताया है किस वैल्यूएशन पर आया है.
ब्लैकरॉक (Blackrock ) दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ( Asset management Company ) है और इनके पास बायजूज के लगभग 1 फीसदी शेयर हैं. कंपनी इंटरनल इंफॉर्मेशन और मैक्रो सिचुएशन के हिसाब से वैल्यूएशन का फैसला लेती है. यहां एक और बात ध्यान रखने वाली है कि ब्लैकरॉक का फैसला आखिरी नहीं होता और न ही परमानेंट होता है लेकिन कंपनी के पास शेयर होने की वजह से कंपनी के बारे में कुछ सीक्रेट और इंटरनल इंफॉर्मेशन रहती है.
इन कारणों से की कटौती –
माना जा रहा है ब्लैकरॉक ने वैल्यूएशन में दूसरी बार ये कटौती Byju’s के मार्च 2023 के परफॉर्मेंस को देकते हुए ली है . दरअसल एडटेक स्टार्अप मार्च में अपने मुनाफे के लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाई और इसके साथ-साथ कंपनी ने कॉस्ट कटिंग के लिए 2,500 कर्मचारियों को भी जॉब से निकाला है.
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…