वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फोटो ANI)
Budget 2023 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया. 2024 चुनावों से पहले यह आखिरी पूर्ण बजट रहा. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि टैक्स स्लैब से लेकर ‘आत्मनिर्भर भारत’ की मुहिम को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से कई ऐलान किए जा सकते हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023-24 के लिए नए टैक्स स्लैब की घोषणा की, जिसके तहत नई आयकर व्यवस्था के तहत सालाना 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स देय नहीं होगा.
आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 में कहा गया है कि यह सुनिश्चित करने के लिए और सुधारों की जरूरत है कि आर्थिक विकास तेज हो और जीवन की बेहतर गुणवत्ता प्रदान करने के लिए उच्च स्तर पर कायम रहे. सर्वेक्षण में कहा गया है कि नियमों के नियंत्रण और अनुपालन के सरलीकरण से लाइसेंसिंग, निरीक्षण और अनुपालन व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो जानी चाहिए.
ये भी पढ़ें: Budget से पहले IMF का अनुमान, 2023 में तेजी से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, चीन-अमेरिका भी टक्कर में नहीं
राज्य सरकारों को बिजली क्षेत्र के मुद्दों का समाधान करना होगा, और डिस्कॉम की वित्तीय व्यवहार्यता संबंधी चिंताओं को दूर करना होगा. सर्वेक्षण में कहा गया है कि आधुनिक उद्योग और प्रौद्योगिकियों की जरूरतों से मेल खाने के लिए शिक्षा और कौशल पर जोर दिया जाना चाहिए, जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा परिवर्तन जैसी इक्कीसवीं सदी की चुनौतियों से निपटना चाहिए और भारत के जनसांख्यिकीय लाभांश का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…