बिजनेस

Budget 2023: क्या मिडिल क्लास को मिलेगी राहत? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज (बुधवार) को 1 फरवरी सुबह 11 बजे साल 2023-24 का आम बजट पेश करेंगी. इस बार के बजट सत्र में वित्त मंत्री कई राहत दे सकती हैं, लेकिन इसके साथ ही कुछ चीजों पर कस्टम ड्यूटी (Custom Duty Hike) बढ़ाने का भी ऐलान किया जा सकता है. सरकार ने बजट से पहले ही 35 सामानों की लिस्ट तैयार कर ली है, जिन पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट भाषण के दौरान कर सकती हैं. ऐसा माना जा रहा है कि वित्त मंत्री मिडिल क्लास के लिए सुरक्षा कवच माने जाने वाले हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है.

बजट को लेकर एक शख्स ने कहा, “गैस के साथ-साथ खाने पीने की चीजें सस्ती होनी चाहिए. आम आदमी के लिए सरकार अगर अपना पिटारा खोल दे तो राहत मिलेगी. लंबी दूरी की रेल यात्राओं में भी राहत मिलनी चाहिए.”

मिडिल क्लास को महंगाई से राहत की उम्मीद

देश में महगांई ने आम जनता की कमर तोड़ रख है. ऐसे में जनता को उम्मीद है कि बजट के दौरान सरकार खान-पीने की चीजों पर थोड़ी राहत दी जाए. अब सबकी नजरें आज पेश होने जा रहे केंद्रीय बजट पर है. बता दें कि ये बजट केंद्र सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है. इस लिहाज से लोग ये जानना चाह रहे हैं कि आम चुनाव से पहले इस बजट में सरकार लोगों की जिंदगी बेहतर करने के लिए क्या तोहफा देने जा रही है?

एक मिडिल क्लास परिवार की हेल्थ इंश्योरेंस पर छूट की लिमिट 25000 काफी नहीं है. इसमें में क्या किसी परिवार का क्या होगा. लोगों का हेल्थ ठीक रहे और लोग बीमारी से खर्च से बोझ से बचे रहे इसके लिए जरूरी है कि वो हेल्थ इंश्योरेंस लें, लेकिन भारी भरकम जीएसटी के बोझ और टैक्स में नाम मात्र की छूट के कारण लोग इससे छिटक जाते हैं. ऐसे में उम्मीद है कि लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस के तहत मिलने वाली टैक्स छूट की सीमा 1 लाख रुपये होनी चाहिए.

वहीं बजट को लेकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि समाज के सभी तबकों के उम्मीदों वाला बजट होने वाला है. ये बजट सब की उम्मीद पर खरा उतरेगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago