बिजनेस

Budget 2026 के बाद धड़ाम से गिरा शेयर मार्केट! सेंसेक्स 2300 अंक लुढ़का, BEL 10% क्रैश, सोना-चांदी लोअर सर्किट पर

Share Market Crash after budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट 2026 को सदन के सामने रखा. लेकिन इस बार का बजट शेयर मार्केट समेत व्यापरियों को रस नहीं आया है. दरअसल बजट भाषण के दौरान ही शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी गई. सुबह 11 बजे जब बजट पेश होना शुरू हुआ तो सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा तेजी पर था लेकिन भाषण खत्म होते-होते मार्केट क्रैश होने लगा. बता दें कि 12:40 बजे तक सेंसेक्स 1,035 अंक या 1.26% गिरकर 81,234 पर पहुंच गया जबकि दिन में कुल मिलाकर 2,300 अंक तक की गिरावट दर्ज हुई. वहीं निफ्टी 332 अंक या 1.31% गिरकर 24,988 पर था, तो सेंसेक्स के सभी 30 शेयर भी लाल रंग में नजर आए.

शेयर बाजार में भारी बिकवाली क्यों?

दरअसल बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर रेलवे पर तो बड़े ऐलान हुए लेकिन निवेशकों को टैक्स राहत, कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती या फिस्कल डिसिप्लिन पर स्पष्ट संकेत नहीं मिले. बाजार को उम्मीद थी कि कैपेक्स बढ़ोतरी से सकारात्मक असर होगा लेकिन बजट में कई सेक्टरों के लिए अपेक्षित राहत नहीं मिली. इससे मुनाफावसूली तेज हुई और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भी बिकवाली की.

जानिए प्रमुख शेयरों का क्या है हाल?

शेयर मार्केट के प्रमुख शेयरों की बात करें तो इसमें BEL के शेयरों में 10% की सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई. इसके बाद SBI के शेयर में 8% का क्रैश देखा गया. वहीं इन्फोसिस, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और अन्य आईटी-मेटल शेयर भी लाल निशान में रहे.

जबकि दूसरी ओर रेलवे से जुड़े शेयरों में तेजी रही. आरवीएनएल 2% से ज्यादा चढ़ा और 351 रुपये पर पहुंच गया. IRCTC 1.5% तेजी के साथ 632 रुपये पर था. इरकॉन और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स में भी 3% से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई.

यह भी पढ़ें: Budget 2026 के इंतेजार में झूला शेयर मार्केट, सोना-चांदी हुए धड़ाम, बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद दिखी रिकवरी

सोने-चांदी में दिखा लोअर सर्किट

बजट के बाद सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट आई. MCX पर चांदी के मार्च कॉन्ट्रैक्ट में 9% की गिरावट आई और भाव 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम पर लोअर सर्किट लगा. एमसीएक्स के शेयरों में भी 15% की गिरावट आई और भाव 2,146 रुपये पर पहुंच गया. अमेरिकी डॉलर की मजबूती और प्रॉफिट बुकिंग से कमोडिटी में बिकवाली तेज हुई.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

16 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

27 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

34 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

40 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

41 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

60 minutes ago