बिजनेस

कोवीशील्ड बनाने वाले कंपनी के मालिक Adar Poonawala ने करण जौहर के DHARMA में 50% हिस्सेदारी खरीदी

बिजनेसमैन अदार पूनावाला ने करण जौहर के DHARMA में 50% हिस्सेदारी खरीद ली है. Dharma Productions द्वारा जारी एक प्रेस नोट के अनुसार पूनावाला की Serene Entertainment ने ₹1,000 करोड़ में DHARMA की 50% हिस्सेदारी हासिल की है. Dharma Productions और Dharmatic Entertainment सामूहिक रूप से DHARMA के नाम से जाने जाते हैं. अदार पूनावाला Serum Institute के CEO हैं. Serum Institute ने ही भारत में कोवीशील्ड वैक्सीन बनाई थी.

करण जौहर ही रहेंगे Executive Chairman

करण जौहर (Karan Johar) के पास अभी भी कंपनी की 50% हिस्सेदारी रहेगी और करण जौहर ही कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष (Executive Chairman) के रूप में नेतृत्व करेंगे. इसके अलावा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में अपूर्व मेहता कंपनी के रणनीतिक दिशा का मार्गदर्शन करने और संगठन के अंदर काम में उत्कृष्ठता सुनिश्चित करने के लिए करण जौहर के साथ सहयोग करेंगे.

Adar Poonawala ने करण जौहर के साथ हाथ मिलाने पर अपनी खुशी व्यक्त की. उन्होंने कहा, “मुझे अपने मित्र करण जौहर के साथ हमारे देश के सबसे प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस में से एक के साथ साझेदारी (Deal) करने का अवसर पाकर बहुत खुशी हो रही है. हम आने वाले वर्षों में DHARMA का निर्माण और विकास करने के साथ और भी अधिक ऊंचाइयों को छूने की उम्मीद करते हैं.”

मेरा करियर पिता के Vision को समर्पित: Karan Johar

साझेदारी के बारे में बात करते हुए, करण जौहर ने कहा, “अपनी शुरुआत से ही, धर्मा प्रोडक्शंस दिल को छू लेने वाली कहानी कहने का जरिया रहा है, जो भारतीय संस्कृति के सार को दर्शाता है. मेरे पिता ऐसी फ़िल्में बनाने का सपना देखते थे जो एक स्थायी प्रभाव छोड़ें.  मैंने अपना करियर उस Vision को विस्तार देने के लिए समर्पित कर दिया है. आज जब हम अपने करीबी मित्र और दूरदर्शी व्यक्ति अदार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, तो हम DHARMA की विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं”.

यह एक नए युग की शुरुआत: CEO

Dharma के CEO अपूर्व मेहता ने कहा कि “यह Deal प्रोडक्शन हाउस को बड़े रचनात्मक कदम उठाने के लिए प्रेरित करती है. पिछले कुछ सालों में मैंने धर्मा को बहुआयामी कंटेंट पावरहाउस के रूप में बदलते देखा है. अदार के साथ यह साझेदारी हमारे विजन को साकार करती है और एक नए युग की शुरुआत करती है जहाँ सिनेमा, स्ट्रीमिंग और वैश्विक कंटेंट एक साथ आते हैं”.

Dharma Productions की स्थापना 1976 में करण जौहर के पिता यश जौहर ने की थी. प्रोडक्शन हाउस ने कुछ कुछ होता है, कभी अलविदा ना कहना, Student of The Year, Good Newz और ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा जैसी फ़िल्मों का निर्माण किया है. जबकि Dharmatic Entertainment को 2018 में लॉन्च किया गया था और यह वेब सीरीज़, डॉक्यूमेंट्री और फीचर फ़िल्में बनाती है. अजीब दास्तान, ऐ वतन मेरे वतन, Coffee with Karan, फैबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड वाइव्स और The Tribe का निर्माण Dharmatic Entertainment ने किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

8 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

8 hours ago