बिजनेस

भारतीय बाजार में पहुंच बढ़ाएगी फ्रांसिसी कंपनी Saint-Gobain, कहा- 10 साल में 3 गुना बढ़ेगा हमारा कारोबार

Saint-Gobain In India: फ्रांस के बैनर तले दुनियाभर में सतत निर्माण (लाइट एंड सस्टेनेबल कंस्ट्रक्शन) कार्य करने वाली कंपनी सेंट-गोबेन (Saint-Gobain) ने भारतीय बाजार में अगले दशक में तीन गुना वृद्धि का लक्ष्य रखा है.

कंपनी की मानें तो भारत में 2035 तक उसका कारोबार 14,200 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा. कंपनी का उद्देश्य स्थानीय उत्पादन, विविध नेतृत्व और कांच, जिप्सम, ऐब्रसिव्स और निर्माण रसायनों में अपनी व्यापक संचालन क्षमता को बढ़ावा देकर इस वृद्धि को हासिल करना है.

सेंट-गोबेन इंडिया से जुड़ी एक रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी इस वित्तीय वर्ष के अंत में 14,200 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगा रही है और 2035 तक इसे लगभग 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने की योजना बना रही है.

कंपनी के सीईओ B Santhanam ने बताया, “अगर भारत अगले दो दशकों में 7% वार्षिक दर से वृद्धि करता है, तो हम 2035 तक 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकते हैं.”

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

9 minutes ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

33 minutes ago

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

1 hour ago