Bharat Express DD Free Dish

business news india

Telecom Relief Package 2026: वोडाफोन आइडिया (Vi) को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने उसका AGR बकाया घटाकर ₹64,046 करोड़ तय कर दिया है. यह फैसला कंपनी के अस्तित्व को बचाने और निवेशकों का भरोसा जगाने के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा.

Union Budget 2026 के साथ ही आम लोगों की जेब पर दबाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। बजट पेश होने के दिन से ही महंगाई की मार साफ नजर आने लगी है, खासकर एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी ने घरेलू बजट को झटका दिया है। सिलेंडर महंगा होने से न सिर्फ रसोई का खर्च बढ़ेगा, बल्कि होटल, ढाबे और छोटे कारोबारों पर भी असर पड़ेगा, जिसका बोझ अंततः आम उपभोक्ताओं पर ही आएगा। बजट में विकास और आर्थिक मजबूती की बातें जरूर की गई हैं, लेकिन रोजमर्रा की जरूरतों पर बढ़ती कीमतें लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। कुल मिलाकर, बजट 2026 के साथ ही महंगाई का असर महसूस होना शुरू हो गया है और इसका सीधा प्रभाव जनता की जेब पर पड़ता दिख रहा है।

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच एक नए आर्थिक युग की शुरुआत हो रही है। मुख्य अतिथि उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने घोषणा की है कि एक 'सफल भारत' ही दुनिया को स्थिर और समृद्ध बनाएगा। सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए उर्सुला वॉन डेर ने कहा कि "गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनना जीवन भर का सम्मान है। एक सफल भारत दुनिया को ज्यादा स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित बनाता है, और इसका फायदा हम सभी को होता है।" उनका यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत-EU शिखर वार्ता से पहले आया है नई दिल्ली और ब्रसेल्स 27 जनवरी को भारत-EU शिखर सम्मेलन में लंबे वक्त से प्रतीक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत खत्म होने की घोषणा करने वाले हैं.

2025 में शेयर बाजार के बड़े इंडेक्स नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। सेंसेक्स करीब साढ़े 9 फीसदी और निफ्टी 11 फीसदी ऊपर है। लेकिन सवाल ये है कि क्या वाकई बाजार मजबूत है या फिर ये तेजी सिर्फ कुछ चुनिंदा शेयरों की वजह से है? हकीकत ये है कि हर 10 में से 9 शेयर अपने एक साल के ऊंचे स्तर से बुरी तरह टूट चुके हैं। देखते हैं ये तेजी क्यों कही जा रही है खोखली — देखिए खास रिपोर्ट में

Saint-Gobain In India: फ्रांसिसी सतत निर्माण कंपनी सेंट-गोबेन (Saint-Gobain) की भारत की ओर बढ़ती दिलचस्पी ये जाहिर करती है कि दुनिया में देश की साख बढ़ रही है. यह कंपनी भारत में अपना कारोबार बढ़ाने पर जोर दे रही है.