देश

सुप्रीम कोर्ट ने अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव को राहत देने से किया इंकार, यूपी सरकार को 6 सप्ताह में फैसला लेने का निर्देश

आजीवन कारावास की सजा काट रहे अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने बबलू श्रीवास्तव को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत नए सिरे से अर्जी दाखिल करने को कहा है. साथ ही कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत दायर नई अर्जी पर जल्द से जल्द फैसला ले. क्योंकि बबलू श्रीवास्तव पहले ही 28 साल की सजा काट चुके है.

6 हफ्ते में निर्णय ले UP सरकार-SC

कोर्ट ने बबलू श्रीवास्तव के मामले में फैसला लेने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को 6 सप्ताह का समय दिया है. इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि बबलू श्रीवास्तव रिहाई की मांग की थी, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार खारिज कर चुकी है. हालांकि कोर्ट ने कहा कि कोर्ट ने सरकार के आदेश में कोई खामी नहीं मानी है.

आगे कोर्ट ने कहा कि बबलू श्रीवास्तव ने पहले प्रोबेशन एक्ट 1938 के तहत रिहाई की मांग की थी. इसके प्रावधान बीएनएसएस और सीआरपीसी के मुकाबले ज्यादा सख्त है. यहां पर राज्य सरकार को फैसला लेने से पहले इस बात के लिए संतुष्ट होना पड़ता है कि आरोपी आगे चलकर ऐसा कोई अपराध नही करेगा. इससे पहले उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने बबलू श्रीवास्तव की रिहाई की मांग को खारिज करते हुए कहा था कि लखनऊ के डीएम और डीसीपी ने भी बबलू श्रीवास्तव की रिहाई की अनुशंसा नहीं की थी.

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि 24 मार्च 1993 में बबलू श्रीवास्तव ने प्रयागराज में अपने गुर्गे के साथ कस्टम कलस्टर एलडी अरोड़ा की उनके घर के पास हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड के बाद बबलू पर टाडा लगाया गया था. 30 सितंबर को कानपुर नगर स्थित टाडा कोर्ट ने बबलू श्रीवास्तव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. 25 जनवरी 2011 को सुप्रीम कोर्ट ने सजा को बरकरार रखते हुए बबलू श्रीवास्तव की याचिका को खारिज कर दिया था.

बबलू श्रीवास्तव अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ा था बाद में वो दाऊद का दुश्मन बन गया था. बबलू श्रीवास्तव को जांच एजेंसियों ने सिंगापुर से गिरफ्तार किया था. 1995 में उसे प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था. बबलू श्रीवास्तव पर कुल 42 केस दर्ज किया गया था. बबलू श्रीवास्तव का असली नाम ओम प्रकाश श्रीवास्तव है. वो यूपी के गाजीपुर का रहने वाला है.

ये भी पढ़ें: संभल में हुए 1978 दंगे की फिर से खुलेंगी Files, सीएम योगी ने 7 दिनों के अंदर मांगी रिपोर्ट, जानें पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

34 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

34 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago