बिजनेस

मुंबई International Airport पर नवंबर में आए 47 लाख से ज्यादा यात्री, कार्गो वॉल्यूम भी 11 फीसदी बढ़ा

मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट- सीएसएमआईए) पर नवंबर 2024 में यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ. इस दौरान करीब 47.7 लाख यात्री एयरपोर्ट पर आए, इसमें से 34 लाख घरेलू और 13.7 लाख अंतरराष्ट्रीय यात्री थे.

पिछले महीने 27 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स मूवमेंट

बीते महीने सीएसएमआईए ने 27,200 एयर ट्रैफिक मूवमेंट्स (विमानों की आवाजाही) को संभाला. इसमें से 19,696 घरेलू एयर ट्रैफिक मूवमेंट्स (मालवाहक विमानों को मिलाकर) थे, जबकि 7,504 अंतरराष्ट्रीय एयर ट्रैफिक मूवमेंट्स (मालवाहक विमानों को मिलाकर) थे.

सीएसएमआईए द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि बीते महीने 27 नवंबर सबसे व्यस्त दिन था. इस दिन एयरपोर्ट ने एक ही दिन में 941 फ्लाइट्स को संभाला. नवंबर के मजबूत प्रदर्शन के पीछे की वजह त्योहारी सीजन के कारण बड़ी संख्या में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल था.

घरेलू उड़ानें कहां से कहां?

एयरपोर्ट के मुताबिक, घरेलू स्तर पर दिल्ली, बेंगलुरु और गोवा शीर्ष गंतव्य थे, जबकि दुबई, अबू धाबी और लंदन शीर्ष अंतरराष्ट्रीय गंतव्य थे. सीएसएमआईए ने नवंबर 2024 में 71,046 मीट्रिक टन (एमटी) कार्गो संभाला है. इसमें से 18,653 एमटी कार्गो घरेलू था, जबकि 52,393 एमटी अंतरराष्ट्रीय कार्गो था. नवंबर 2023 में यह आंकड़ा 63,924 एमटी था. इसमें सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है.

घरेलू स्तर पर एयरपोर्ट पर आने जाने वाले सामानों में इंजीनियरिंग गुड्स शीर्ष पर थे. अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट में ऑटोमोबाइल, फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स शीर्ष पर थे. कार्गों में घरेलू स्तर पर दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता शीर्ष गंतव्य स्थान थे. वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुबई, फ्रैंकफर्ट और लंदन शीर्ष गंतव्य स्थान थे.

यह भी पढ़ें-भारत में इक्विटी फंडरेजिंग ने ₹3 लाख करोड़ का आंकड़ा पार किया, आंकड़ों से जानिए नई ऑफरिंग से क्‍या फायदे हो रहे

सीएसएमआईए पर नवंबर 2024 में कार्गो एयर ट्रैफिक मूवमेंट्स की संख्या 699 थी. इसमें से 349 घरेलू एयर ट्रैफिक मूवमेंट्स थे, जबकि 350 इंटरनेशनल एयर ट्रैफिक मूवमेंट्स थे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago