बिजनेस

ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स बने फ्रेशर्स की पहली पसंद: रिपोर्ट

E-commerce startup Jobs: भारत में 2025 की दूसरी छमाही में नए स्नातकों के लिए नौकरी के अवसर तेजी से बढ़ने वाले हैं खासकर ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स इस दौड़ में सबसे आगे रहेंगे टीमलीज़ एडटेक (TeamLease EdTech) की ताज़ा रिपोर्ट ‘करियर आउटलुक रिपोर्ट (HY2 2025)’ के अनुसार, 88% नियोक्ताओं ने फ्रेशर्स को भर्ती करने की इच्छा जताई है

रिपोर्ट बताती है कि स्टार्टअप्स के बाद रिटेल सेक्टर (87%) और मैन्युफैक्चरिंग (82%) भी नए उम्मीदवारों को मौका देने में काफी आगे हैं यह संकेत है कि अलग-अलग उद्योगों में युवाओं की मांग लगातार बनी हुई है

टीमलीज़ एडटेक के संस्थापक और सीईओ शंतनु रूज ने कहा कि, ‘ई-कॉमर्स और टेक स्टार्टअप्स में तेज़ी से हो रही बढ़ोतरी युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर पैदा कर रही है आने वाले समय में वही फ्रेशर्स सफल रहेंगे जो तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ अनुकूलन क्षमता और मानवीय कौशलों का संतुलन बनाएंगे डिग्री अप्रेंटिसशिप कार्यक्रमों का बढ़ना भी इस बात को साबित करता है कि कंपनियां अब व्यवहारिक और कौशल-आधारित शिक्षा को ज्यादा महत्व दे रही हैं’

जुलाई-दिसंबर में भर्ती थोड़ी धीमी, लेकिन मौके बरकरार

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि कुल मिलाकर फ्रेशर्स की भर्ती की मंशा जनवरी-जून 2025 के 74% से घटकर 70% रह गई है इसके पीछे एआई आधारित वर्कफोर्स पुनर्गठन, वैश्विक व्यापारिक अनिश्चितताएँ और अनुभवी कर्मचारियों को बनाए रखने की कंपनियों की रणनीति जैसे कारण बताए गए हैं इसके बावजूद हाई-ग्रोथ सेक्टर में नए उम्मीदवारों की मांग मजबूत बनी हुई है

अप्रेंटिसशिप की मांग में उछाल

  • मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 37%
  • इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर में 29%
  • आईटी सेक्टर में 18%

इन अप्रेंटिसशिप अवसरों में अग्रणी शहर हैं:

  • बेंगलुरु – 37%
  • चेन्नई – 30%
  • पुणे – 26%

दिलचस्प बात यह है कि बड़ी कंपनियों के मुकाबले छोटे संगठनों ने फ्रेशर्स को भर्ती करने में अधिक उत्साह दिखाया है हालांकि, उनकी भर्ती क्षमता अभी भी सीमित है.

ये भी पढ़ें: भारत के MSME और डिजिटल स्टोरेज, 2030 की अर्थव्यवस्था के लिए नई रीढ़

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अब पाकिस्तान की बारी…! भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से दी मात

Asian Games 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल…

15 minutes ago

बंदूकें हारीं, कलम जीती..! जंगलों में गोलियां दागने वाले 7 पूर्व नक्सलियों ने SSC में ऐसे उड़ाया गर्दा

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…

20 minutes ago

लाइफ टाइम सेविंग्स न हो जाए बेकार’: जानिए जमीन खरीदते समय किन 7 सरकारी दस्तावेजों को चेक करना सबसे जरूरी

Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…

36 minutes ago

रतलाम में सरकारी जमीन पर गांजे की खेती का खुलासा, 2948 पौधे जब्त; खेती करने वाले फरार

Ratlam Ganja Farming: रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मक्का और कपास…

36 minutes ago

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

49 minutes ago