बिजनेस

भारत से निर्यात होने वाली वस्तुओं की सूची में Electronics के तीसरे नंबर पर पहुंचने पर PM Modi ने खुशी जाहिर की

Electronics Export By India: भारत से एप्पल आईफोन (Apple iPhone) के निर्यात में उछाल के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics) ने रत्न और आभूषणों को पीछे छोड़ते हुए 2024-25 (वित्त वर्ष 25) की अप्रैल-जून तिमाही (Q1) के अंत तक भारत के शीर्ष 10 निर्यातों में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. अब केवल इंजीनियरिंग सामान और पेट्रोलियम उत्पाद ही इससे ऊपर हैं. वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही में इलेक्ट्रॉनिक्स चौथे स्थान पर था.

वाणिज्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2025) की पहली तिमाही के अंत में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 22 प्रतिशत बढ़कर 8.44 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया, जो कि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के 6.94 बिलियन डॉलर से 1.5 बिलियन डॉलर अधिक है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व नाम ट्विटर) पर अपनी खुशी जाहिर की, जिसमें उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत की बढ़ती ताकत, सुधारों और Make in India पहल के प्रति देश की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया.

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के एक पोस्ट को रीट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘यह वास्तव में बहुत खुशी की बात है. इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत की ताकत हमारी अभिनव युवा शक्ति से प्रेरित है. यह सुधारों और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने पर हमारे जोर का भी प्रमाण है. भारत आने वाले समय में इस गति को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है.’

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इससे पहले एक्स पर इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए पोस्ट किया था, ‘भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात अब शीर्ष 3 में शामिल है! मेक इन इंडिया दुनिया में छाया हुआ है.’ उन्होंने इस पोस्ट के साथ एक मीडिया रिपोर्ट भी शेयर की थी, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में उछाल का श्रेय भारत से एप्पल आईफोन के निर्यात में वृद्धि को दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

3 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

23 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago