दुनिया

Bangladesh Unrest: पूर्व राष्ट्रपति Sheikh Mujibur Rahman की प्रतिमा तोड़ी, प्रधानमंत्री आवास पर धावा

शेख हसीना के इस्तीफा देने और देश छोड़ने की खबरें सामने आने के बाद हजारों बांग्लादेशी प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू का उल्लंघन किया और राजधानी ढाका में प्रधानमंत्री के महल पर धावा बोल दिया.

सैकड़ों लोगों ने शेख हसीना के आधिकारिक आवास के दरवाजे तोड़ने से पहले वे ढाका की सड़कों पर झंडे लहराते हुए दिखाई दिए. भीड़ ने ढाका में हसीना के पिता और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की प्रतिमा को भी तोड़ दिया.


ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंसा के बीच शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा! देश छोड़कर भागने की खबरें


एएफपी संवाददाताओं ने बताया कि ढाका में बख्तरबंद वाहनों के साथ सैनिकों और पुलिस ने हसीना के कार्यालय तक जाने वाले रास्तों पर कांटेदार तार लगाकर अवरोधक लगा दिए थे, लेकिन भारी भीड़ सड़कों पर उतर आई और अवरोधकों को तोड़ दिया.

स्थानीय मीडिया ने अनुमान लगाया कि सड़कों पर 400,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी थे. ​बांग्लादेश में रविवार को हुई हिंसक झड़प में कम से कम 98 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 14 पुलिस अधिकारी शामिल थे. यह अशांति का सबसे घातक दिन था. इस दिन की हिंसा के कारण जुलाई की शुरुआत में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से मरने वाले लोगों की कुल संख्या कम से कम 300 हो गई.

सिविल सेवा नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ पिछले महीने शुरू हुईं रैलियां प्रधानमंत्री शेख हसीना के 15 साल के शासन के सबसे खराब प्रदर्शनों में बदल गईं और 76 वर्षीय प्रधानमंत्री से पद छोड़ने की मांग व्यापक स्तर पर उठने लगी थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago