बिजनेस

एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक भारत में सर्विस लॉन्च करने के और करीब, कंपनी को मिला एलओआई

दिग्गज अरबपति कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्टारलिंक भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने के और करीब आ गई है. कंपनी को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (डीओटी) से लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) मिल गया है. स्टारलिंक द्वारा सैटकॉम ऑपरेटरों के लिए नए राष्ट्रीय सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने पर सहमति जताने के बाद प्रारंभिक मंजूरी दी गई.

रिपोर्ट में कहा गया कि स्टारलिंक को अब भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) से एप्रूवल की आवश्यकता है और सैटेलाइट-आधारित इंटरनेट सर्विस स्पेक्ट्रम आवंटित किए जाने से पहले ही कंपनी ने इसके लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए हैं.

पीयूष गोयल और स्टारलिंक के अधिकारियों के बीच हुई बैठक

पिछले महीने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने देश में कंपनी की निवेश योजनाओं पर चर्चा करने के लिए स्टारलिंक (Starlink) के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की थी. बैठक के बाद गोयल ने एक्स पर पोस्ट किया, “स्टारलिंक के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसमें उपाध्यक्ष चाड गिब्स और वरिष्ठ निदेशक रयान गुडनाइट शामिल थे. बैठक में स्टारलिंक के अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, उनकी मौजूदा साझेदारियों और भारत में भविष्य की निवेश योजनाओं पर चर्चा हुई.”

एलन मस्क इस साल के अंत में आ सकते हैं भारत

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा है कि भारत को खासकर ग्रामीण इलाकों में सैटेलाइट इंटरनेट की जरूरत है. स्टारलिंक, एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की सहायक कंपनी है. स्टारलिंक पूरी दुनिया में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराती है. टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ मस्क इस साल के अंत में भारत आ सकते हैं.

बीते महीने एलन मस्क और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. जिसको लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “एलन मस्क से बात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हमारी बैठक के दौरान उठे विषय भी शामिल थे. हमने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर बातचीत की. भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.”


ये भी पढ़ें: भारत के बिजनेस एविएशन सेक्टर को रफ्तार देने के लिए नई टैक्स नीति का प्रस्ताव


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

37 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

50 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

59 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago