देश

बीकानेर में गैस सिलेंडर विस्फोट, हादसे में 8 लोगों की मौत, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

बीकानेर, 8 मई। राजस्थान के बीकानेर में बुधवार को गैस सिलेंडर विस्फोट में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है. बचाव दल ने गुरुवार सुबह घर के मलबे में दबे तीन और शवों को बरामद कर लिया है.

गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण ढही इमारत

मामला बीकानेर के कोतवाली के पास स्थित मदन मार्केट का है. बुधवार को गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण पांच मंजिला इमारत ढह गई थी. हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने मलबे से 10 लोगों को निकालकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया था, इनमें से दो मृत पाए गए थे. बाद में मृतकों की संख्या पांच पहुंच गई, जो गुरुवार सुबह आठ हो गई है.

रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में आई परेशानी

बचाव दल की टीम को संकरी गलियों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी परेशानी आई, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह तीन और शवों को मलबे से निकाला गया है. मृतकों की पहचान किशन (पुत्र पूनम), किशन (पुत्र भंवर) और रामस्वरूप के रूप में हुई है. इससे पहले, बुधवार को मिले शवों की पहचान सचिन सोनी (पुत्र गौरव सोनी), मोहम्मद असलम (पुत्र बरकत अली) और सलमान बंगाली के रूप में हुई थी.

ये भी पढ़ें: 800 करोड़ के GST घोटाले में झारखंड और बंगाल के 9 ठिकानों पर ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

मौके पर चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे सूचना मिली थी कि कोतवाली थाने के पास एक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है, जिसकी वजह से बिल्डिंग गिर गई है. मौके पर दमकल और अन्य टीमें पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

मलबा हटाने का काम जारी

उन्होंने बताया कि संकरी गलियों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत भी आई, लेकिन मलबा हटाने के लिए काम जारी है. पता चला है कि यह एक पुरानी बिल्डिंग थी, फिलहाल प्रशासन पुरानी बिल्डिंगों को चिन्हित कर कार्रवाई करेगा. साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते समय यह भी ख्याल रखा जा रहा है कि आसपास की बिल्डिंगों को कोई नुकसान न पहुंचे, क्योंकि ब्लास्ट का असर कई मकानों पर भी पड़ा है. फिलहाल इस हादसे में घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और बचाव दल की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

19 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

52 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago