देश

पुजारी का वेश, मंदिर का प्रतीक… संसद में प्रदर्शन पर बवाल: राहुल, पप्पू यादव समेत 3 नेताओं पर केस दर्ज

FIR Against Rahul Gandhi: राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है. वाराणसी के पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक देवाचार्य की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. तहरीर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद का नाम शामिल है.

FIR में आरोप लगाया गया है कि 31 जुलाई 2026 को संसद परिसर में हुए प्रदर्शन के दौरान हिंदू संत परंपरा, भगवान श्रीराम मंदिर और श्रद्धालुओं के दान से जुड़े प्रतीकों का राजनीतिक इस्तेमाल किया गया. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

धार्मिक प्रतीकों पर छिड़ा विवाद

प्रदर्शन के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के पुजारी के वेश में पहुंचने और राम मंदिर दान से जुड़े मुद्दे को उठाने पर विवाद शुरू हुआ. आरोप है कि इस दौरान धार्मिक प्रतीकों और संत परंपरा का इस्तेमाल राजनीतिक विरोध के लिए किया गया.

शिकायतकर्ता का कहना है कि संतों की वेशभूषा, भगवा वस्त्र और राम मंदिर से जुड़े प्रतीकों को प्रदर्शन का हिस्सा बनाना करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा संवेदनशील विषय है. तहरीर में आरोप लगाया गया कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान को प्रदर्शन में दिखाने से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं. विपक्ष के इस प्रदर्शन की भाजपा समेत विश्व हिंदू परिषद (VHP) और अन्य संगठनों ने भी कड़ी निंदा की.

ये भी पढ़ें- MP में पुष्पा स्टाइल में तस्कर ले जा रहे थे शराब! बीच सड़क पर पलट गई गाड़ी तो हो गया भंडाफोड़

जांच में जुटी पुलिस

शिकायतकर्ता ने पुलिस से वीडियो, समाचार प्रसारण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. प्रार्थना पत्र मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने नियमानुसार प्रक्रिया शुरू कर दी. मामले में दर्ज धाराएं धार्मिक भावनाएं आहत करने, समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने से जुड़े आरोपों से संबंधित हैं.

(यह खबर सौम्या सिंह ने लिखी है. सौम्या भारत एक्सप्रेस में इंटर्न के रूप में काम कर रही हैं.)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

8 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago