देश

धर्मांतरण का ऐसा धंधा आपने नहीं देखा होगा! मध्य प्रदेश के सिंगरौली की ये पूरी कहानी जानकर गुस्से से भर जाएंगे आप

मध्य प्रदेश के सिंगरौली (Singrauli) जिले में नवानगर थाना पुलिस ने धर्मांतरण के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने ओडिशा से आए दो लोगों सहित पांच व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. मौके से धार्मिक किताबें और कुछ नकदी भी जब्त की गई है.

Singrauli में ऐसे शुरू हुआ ये धंधा

बताया जा रहा है कि ओडिशा से आए दो व्यक्तियों ने पिछले 10 सालों से एनसीएल की खाली जमीन पर अवैध कब्जा कर स्थानीय लोगों की मदद से धर्मांतरण का गंदा धंधा शुरू किया था. ये लोग पहले कुछ स्थानीय लोगों को अपने झांसे में लेकर क्षेत्र की जानकारी जुटाते थे. इसके बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं और स्थानीय पुरुषों-महिलाओं को निशाना बनाकर उन्हें पैसे लेकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करते थे.

अब तक 50 लोगों का धर्मांतरण

दावा है कि इस रैकेट के जरिए अब तक करीब 50 लोगों का धर्मांतरण कराया जा चुका है. नवानगर थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी को मंगलवार देर रात सूचना मिली कि एक बस्ती में कुछ लोग स्थानीय लोगों को बरगलाकर अवैध रूप से धर्मांतरण करा रहे हैं. सूचना मिलते ही त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ मौके पर छापेमारी की. वहां करीब 100 लोग इकट्ठा थे.

Singrauli पुलिस ने क्या कहा?

सिंगरौली (Singrauli) जिले के नवानगर थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बस्ती में कुछ लोग स्थानीय लोगों को बरगलाकर अवैध रूप से उनका धर्मांतरण करा रहे हैं. इस सूचना पर तुरंत एक्शन लिया गया. मौके पर जाकर देखा तो करीब 100 लोग वहां इकट्ठा थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को हिरासत में लिया. इन आरोपियों से पूछताछ जारी है.

यह भी पढ़ें- पहले अश्लील कमेंट, फिर गंदी हरकत; कैब में दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ क्या हुआ?

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी हिरासत में लिए गए आरोपियों से मामले की जानकारी ली जा रही है और अन्य लोगों की जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

22 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

22 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

31 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

33 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

43 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

48 minutes ago