बिजनेस

किसानों की ताकत बनीं FPO: 50 लाख किसान बने हिस्सेदार, बढ़ा कारोबार और घटी लागत

FPO India: किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को सशक्त बनाने की दिशा में फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशंस (FPOs) बड़ी उम्मीद बनकर उभरी हैं. बीते पांच सालों में इन संगठनों में किसानों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी है और इसका सीधा असर उनकी आमदनी और उत्पादन लागत पर दिख रहा है.

पांच साल में 50 लाख किसान बने हिस्सेदार

कृषि मंत्रालय के मुताबिक, पिछले पांच सालों में देशभर के 50 लाख से ज्यादा किसान 10,000 से अधिक एफपीओ में शेयरधारक बन चुके हैं. इनमें सबसे आगे तेलंगाना (6.7 लाख), उत्तर प्रदेश (5.9 लाख), आंध्र प्रदेश (5.7 लाख), मध्य प्रदेश (3.2 लाख) और महाराष्ट्र (3 लाख) के किसान हैं. सिर्फ ये पांच राज्य ही कुल हिस्सेदारों का आधा हिस्सा रखते हैं. खास बात यह है कि इन सामूहिक संगठनों में महिला किसानों की हिस्सेदारी 38% है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनकी मजबूत भूमिका को दिखाती है.

किसानों को मिला सस्ता बीज और खाद

एफपीओ की सबसे बड़ी ताकत यह है कि छोटे और सीमांत किसान अब सामूहिक ताकत के साथ खरीद-बिक्री कर पा रहे हैं. इसका फायदा उन्हें सीधा मिल रहा है बीज, खाद, कीटनाशक और कृषि उपकरण अब पहले से सस्ते मिल रहे हैं. यही वजह है कि खेती की लागत कम होने के साथ ही मुनाफा भी बढ़ रहा है.

वित्त वर्ष 2025 में 340 एफपीओ का सालाना कारोबार 10 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है, जबकि 1,100 से ज्यादा संगठनों ने 1 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की. अब तक इन सामूहिक संगठनों का कुल टर्नओवर 15,282 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है.

ऑनलाइन और सरकारी प्लेटफॉर्म पर भी मौजूदगी

आज कई एफपीओ सिर्फ स्थानीय मंडियों तक सीमित नहीं हैं. 200 से ज्यादा एफपीओ GeM पोर्टल पर अपने उत्पाद बेच रहे हैं और बड़ी संख्या में अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी किसानों की उपज बिक रही है. यही नहीं, कई संगठनों ने सरकार की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजना के तहत तेलहन, दाल और अनाज की खरीद भी शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- भारत का नया विनिर्माण मॉडल: एज MES और SLM से बनेगा डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग हब

सरकार का सहयोग

केंद्र सरकार ने 2020 में 10,000 एफपीओ बनाने की योजना 6,865 करोड़ रुपये के बजट के साथ शुरू की थी. इसके तहत, हर एफपीओ को तीन साल तक 18 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाती है. इसके अलावा, सरकार किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति सदस्य 2,000 रुपये का मिलान अनुदान (मैचिंग ग्रांट) भी देती है, जिसकी अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये है.

आज हजारों एफपीओ के पास बीज और उर्वरक बेचने का लाइसेंस है, और सैकड़ों संगठनों के पास कीटनाशक और अन्य कृषि उत्पादों की डीलरशिप भी है. इसका सीधा फायदा किसानों को मिलता है क्योंकि डीलर डिस्काउंट भी सीधे उन्हीं तक पहुंचता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

40 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

45 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

59 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago