केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुबई में आयोजित 28वें यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस में भारत का नेतृत्व किया. इस दौरान उन्होंने डाक नवाचार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा देने के लिए जापान के आंतरिक मामलों और संचार राज्य मंत्री मसाशी अदाची के साथ बातचीत की. दोनों नेताओं ने दुबई में यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस में भारतीय डाक और जापान डाक के बीच सहयोग की आगे की रूपरेखा तैयार की.
यूपीआई-यूपीयू (UPI-UPU) इंटीग्रेशन परियोजना भारत में बाहर से आने वाले मनी ट्रांसफर में क्रांतिकारी बदलाव लाने की एक परिवर्तनकारी पहल है. डाक विभाग (डीओपी), एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) और यूपीयू के नेतृत्व में इस सहयोग का उद्देश्य भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को यूपीयू इंटरकनेक्शन प्लेटफॉर्म (आईपी) के साथ मूलरूप से एकीकृत करना है.
यह एकीकरण भारतीय प्रवासियों के लिए घर पैसे भेजने के लिए एक सुरक्षित, कुशल और किफायती माध्यम बनाने का वादा करता है, जिससे लाखों परिवारों को लाभ होगा और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आयोजित यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस के दौरान भाषण दिया, जिसमें उन्होंने आधुनिक, विश्वसनीय और समावेशी डाक इकोसिस्टम के लिए भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित किया. इस संबोधन में डाक सेवाओं को बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की भारत की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला.
यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस के दौरान महत्वपूर्ण कार्यक्रम यूपीआई-यूपीयू इंटीग्रेशन परियोजना के आधिकारिक लॉन्च होने की उम्मीद है, जो भारत में बाहर से आने वाले मनी ट्रांसफर में सहयोग और इनोवेशन की शक्ति को प्रदर्शित करेगा.
भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत की विशेषज्ञता को साझा करने, संभावित साझेदारियों का पता लगाने और डाक क्षेत्र में नवीन समाधानों को अपनाने को बढ़ावा देने के लिए 192 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ सक्रिय रूप से सहभागिता दी.
भारत ने यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की प्रशासन परिषद और डाक परिचालन परिषद के लिए अपनी उम्मीदवारी की पेशकश की है, जिसमें बड़े पैमाने पर वितरण, डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ाने और स्थिरता को बढ़ावा देने पर केंद्रित सार्थक साझेदारियों के लिए समर्थन मांगा गया है, जिसका उद्देश्य वैश्विक व्यापार में समान अवसर प्रदान करना, वैश्विक साझेदारों से सीखकर क्षमता निर्माण करना है ताकि अंतर्राष्ट्रीय डाक सहयोग को और मजबूत किया जा सके.
भारत सरकार के डाक विभाग की सचिव वंदिता कौल ने कहा कि भारत वैश्विक डाक समुदाय के साथ मिलकर एक अधिक संबद्ध, समावेशी और सतत भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने आगे कहा कि यूपीयू कांग्रेस साझेदारी और ज्ञान साझा करने के लिए एक अमूल्य मंच प्रदान करती है और हम इस महत्वपूर्ण आयोजन की सफलता में योगदान देने के लिए तत्पर हैं.
ये भी पढ़ें: 2030 तक साढ़े तीन गुना बढ़ेगा भारत का REITs-InvITs बाजार, विदेशी निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…