बिजनेस

गिफ्ट निफ्टी का टर्नओवर मई में ऑल-टाइम हाई 102.35 अरब डॉलर रहा

गिफ्ट निफ्टी ने रविवार को ऐलान किया कि उसका टर्नओवर मई में 102.35 अरब डॉलर (8,75,098 करोड़ रुपए) रहा है, जो कि एक्सचेंज की ओर से रिकॉर्ड किया गया अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इस दौरान गिफ्ट निफ्टी पर 20.10 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स का कारोबार हुआ.

अप्रैल में गिफ्ट निफ्टी पर 100.93 अरब डॉलर का कारोबार

इससे पहले अप्रैल में गिफ्ट निफ्टी पर 100.93 अरब डॉलर का कारोबार हुआ था, जो कि उस समय सबसे उच्चतम स्तर था. हर महीने टर्नओवर को नया रिकॉर्ड दिखाता है कि गिफ्ट निफ्टी पर निवेशकों का भरोसा तेजी से बढ़ रहा है.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बयान में कहा, “यह उपलब्धि भारत की विकास कहानी के लिए एक बेंचमार्क के रूप में गिफ्टी निफ्टी में बढ़ती वैश्विक निवेशकों की रुचि और विश्वास को दर्शाती है. हम गिफ्टी निफ्टी की सफलता को देखकर खुश हैं.”

एनएसई आईएक्स पर ट्रेडिंग टर्नओवर तेजी से बढ़ोतरी

3 जुलाई, 2023 को गिफ्ट निफ्टी का पूर्ण रूप से परिचालन शुरू होने के बाद से एनएसई आईएक्स पर ट्रेडिंग टर्नओवर तेजी से बढ़ रहा है. गिफ्ट निफ्टी पर पूर्ण रूप से परिचालन शुरू होने के बाद मई 2025 तक 4.328 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट्स का कारोबार हुआ है और इनकी संचयी वैल्यू 1.93 ट्रिलियन डॉलर थी.

एनएसई आईएक्स एक अंतर्राष्ट्रीय मल्टी एसेट एक्सचेंज

एनएसई आईएक्स एक अंतर्राष्ट्रीय मल्टी एसेट एक्सचेंज है, जिसकी स्थापना 5 जून, 2017 को गिफ्ट सिटी में की गई थी और इसे इंटरनेशनल सर्विसेज सेंटर अथॉरिटी (आईएफएससीए) द्वारा मान्यता प्राप्त है. एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (एनएसई आईएक्स) के पास 99 प्रतिशत से अधिक की बाजार हिस्सेदारी है. यह इंडियन सिंगल स्टॉक डेरिवेटिव, इंडेक्स डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव, डिपॉजिटरी रिसिप्ट और ग्लोबल स्टॉक सहित अन्य प्रोडक्ट्स का एक विविध पोर्टफोलियो प्रदान करता है.

इसके अलावा हाल ही में एनएसई ने बताया था कि वह 1,00,000 से अधिक शेयरधारकों के साथ भारत की सबसे बड़ी गैर-सूचीबद्ध कंपनी बन गई है. 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष के लिए एनएसई की कंसोलिडेटेड कुल आय में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 19,177 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है. वहीं, वित्त वर्ष 25 के लिए शुद्ध लाभ 47 प्रतिशत बढ़कर 12,188 करोड़ रुपए हो गया.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

5 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

5 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

5 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

6 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

6 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

6 hours ago