बिजनेस

मई में किआ इंडिया की बिक्री में 14% की बढ़ोतरी, टीवीएस मोटर की बिक्री भी 17% बढ़ी

किआ इंडिया ने मई 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी ने डीलरों को कुल 22,315 यूनिट वाहन भेजे. यह आंकड़ा मई 2024 में 19,500 यूनिट था. यानी इस बार बिक्री में 14% की सालाना बढ़ोतरी हुई है. किआ इंडिया ने बताया कि हाल ही में लॉन्च हुई कैरेंस क्लैविस को ग्राहकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है. यह मॉडल ग्राहकों की बदलती जरूरतों और उम्मीदों के अनुरूप है.

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह बरार ने कहा, “हमारी विविध रेंज को सभी क्षेत्रों में लोकप्रियता मिल रही है. यह प्रदर्शन हमारे मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की वजह से है.” उन्होंने यह भी कहा कि किआ भविष्य की तकनीकों और बेहतर मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रही है, जिससे ग्राहकों का भरोसा और संतोष बना रहे.

टीवीएस मोटर की बिक्री में 17% की छलांग

टीवीएस मोटर कंपनी ने भी मई में शानदार बिक्री दर्ज की है. कंपनी ने कुल 431,275 यूनिट बेचे, जो पिछले साल मई में 369,914 यूनिट थे. यह सालाना 17% की बढ़त है. टीवीएस के मुताबिक, दोपहिया वाहनों की बिक्री मई 2024 के 3.59 लाख यूनिट से बढ़कर मई 2025 में 4.16 लाख यूनिट हो गई. यह 16% की वृद्धि है. घरेलू बाजार में भी प्रदर्शन अच्छा रहा. भारत में कंपनी ने मई 2025 में 3,09,287 यूनिट बेचे, जो पिछले साल 2,71,140 थे. यानी 14% की बढ़त दर्ज की गई.

तिपहिया और निर्यात में भी उछाल

मई में तिपहिया वाहनों की बिक्री 46% बढ़कर 15,109 यूनिट हो गई. निर्यात में भी कंपनी को 22% की वृद्धि मिली. मई 2025 में 1,18,437 यूनिट निर्यात हुए, जबकि पिछले साल 96,966 यूनिट निर्यात किए गए थे. जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने मई 2025 में डीलरशिप को कुल 6,304 यूनिट वाहन भेजे. यह पिछले साल मई 2024 में 4,510 यूनिट थे. यानी कंपनी ने 40% सालाना वृद्धि हासिल की.

एसएआईसी और जेएसडब्ल्यू का संयुक्त उद्यम

2023 में चीन की एसएआईसी मोटर और भारत की जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने मिलकर “जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड” की स्थापना की थी. तब से कंपनी लगातार अपने नेटवर्क और उत्पादों का विस्तार कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

अडानी रियल्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मर्डर केस: लापता युवक का बिना पहचान कर दिया अंतिम संस्कार, SC ने मांगा हलफनामा

गुरुग्राम में अडानी रियल्टी के प्रोजेक्ट मैनेजर मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और…

10 minutes ago

‘प्लीज छोड़ दो इन्हें…’, ओडिशा में जमुई कांड पार्ट-2, महिला से खौफनाक अभद्रता का Video Viral

Kapilash Tourist Spot Assault: ओडिशा के ढेंकनाल जिले में कपिलाश मार्ग पर युवक-युवती के साथ…

20 minutes ago

महाराष्ट्र में चमका यूपी का लाल: शाश्वत त्यागी बने सिंबोसिस लॉ फैकल्टी के अध्यक्ष, जज ने दिलाई शपथ

गाजियाबाद के प्रतिभाशाली छात्र शाश्वत त्यागी सिंबोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी नागपुर की स्टूडेंट्स काउंसिल 2026-27 के…

33 minutes ago

बिहार में 53% विधायक दागी तो जमुई कांड ‘छिटपुट’ ही लगेगा, ADR रिपोर्ट ने खोली सियासत की पोल

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में अपराध का गहरा असर दिखता है. जमुई कांड के…

49 minutes ago

कड़वाहट भूल ममदानी के घर पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, कभी बताया था ‘कम्युनिस्ट’

Trump Mamdani Meeting: जिस जोहरान ममदानी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनावी दौर में लगातार…

60 minutes ago