बिजनेस

मोदी सरकार ने विकास को बढ़ावा देने के लिए 187 स्टार्टअप को कर छूट की दी मंजूरी

भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देते हुए उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने 187 स्टार्टअप को आयकर अधिनियम की संशोधित धारा 80-आईएसी के तहत आयकर छूट के लिए मंजूरी दी है. यह जानकारी गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई.

डीपीआईआईटी के प्रवक्ता के अनुसार, कर लाभ के तहत पात्र स्टार्टअप को इनकॉरपोरेशन की तारीख से 10 साल की अवधि के भीतर लगातार तीन वर्षों के लिए मुनाफे पर 100 प्रतिशत आयकर कटौती की अनुमति मिलती है.

अब तक 3,700 से अधिक स्टार्टअप को छूट मिली

यह योजना उभरते व्यवसायों को उनके प्रारंभिक वर्षों में समर्थन देने, इनोवेशन को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन और धन सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई है. कुल स्वीकृतियों में से 75 स्टार्टअप को 79वीं इंटर-मिनिस्ट्रियल बोर्ड (आईएमबी) बैठक के दौरान और 112 को 30 अप्रैल को आयोजित 80वीं ऐसी बैठक के दौरान मंजूरी दी गई.

इसके साथ ही, योजना की शुरुआत से अब तक 3,700 से अधिक स्टार्टअप को छूट दी जा चुकी है. केंद्रीय बजट 2025-26 के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा में सरकार ने धारा 80-आईएसी के तहत लाभ का दावा करने के लिए स्टार्टअप के लिए पात्रता अवधि बढ़ा दी थी.

1 अप्रैल 2030 से पहले शामिल किए गए स्टार्टअप अब छूट के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, जिससे नए उद्यमों को इस वित्तीय राहत से लाभ उठाने के लिए अधिक समय और अवसर मिलेगा. विशेष रूप से डीपीआईआईटी द्वारा पेश किए गए रिवाइज्ड मूल्यांकन फ्रेमवर्क ने आवेदन प्रक्रिया को अधिक संरचित और पारदर्शी बना दिया है.

अब 120 दिनों में होता है आवेदन रिव्यू

अब पूर्ण आवेदनों को 120 दिनों के भीतर रिव्यू किया जाता है, जिससे निर्णय लेने में तेजी आती है. जिन स्टार्टअप को नवीनतम दौर में मंजूरी नहीं मिली थी, उन्हें अपने आवेदनों का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है.

डीपीआईआईटी ने आवेदकों को टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन, बाजार क्षमता, मापनीयता और रोजगार और आर्थिक विकास में स्पष्ट योगदान प्रदर्शित करने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है.

प्रवक्ता ने कहा, “सरकार का निरंतर समर्थन एक मजबूत, भविष्य के लिए तैयार स्टार्टअप वातावरण को बढ़ावा देने की उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जो आत्मनिर्भर और इनोवेशन लेड न्यू इंडिया के दृष्टिकोण के अनुरूप है.” प्रवक्ता ने कहा कि कर छूट प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और आवेदन विवरण के बारे में अधिक जानकारी आधिकारिक स्टार्टअप इंडिया पोर्टल पर उपलब्ध है.


ये भी पढ़ें: भारत में थोक महंगाई दर अप्रैल में 13 महीनों के निचले स्तर पर रही, जानिए मोदी सरकार ने इसे कैसे किया काबू


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

2 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

2 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

2 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

2 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

3 hours ago