बिजनेस

ई-कॉमर्स कंपनियों की मार्केट बिगाड़ने वाली नीति से सरकार को दिक्कत, रिटेलर्स को दिया सरकार से जुड़ने का न्यौता

E-Commerce Sites : ई- कामर्स साइट्स पर पूरे साल किसी न किसी तरह की सेल चलती रहती है. इनमें से एक फ्लैश सेल भी होती है जिसमें कस्टमर्स को कई बार शानदार डील मिल जाती है, लेकिन सरकार को कंपनियों की ये फ्लैश सेल वाली नीति पसंद नहीं. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि सरकार को फ्लैश सेल से दिक्कत नहीं है लेकिन ई कामर्स कंपनियां बाजार को बिगाड़ने वाली कीमत और धोखाधड़ी के तरीके अपनाकर  कस्टमर्स की पसंद को कंट्रोल करने की कोशिश करती है . उस तरीके से सरकार को ऐतराज है. क्योंकि ऐसा करके ऑनलाइन रिटेलर कस्टमर को स्पॉन्सर्ड प्रोडक्ट्स को खरीदने के लिए प्रेरित करते हैं. ये वास्तव में कस्टमर के साथ धोखा है और इस तरह की नीतियां बाजार के लिए गलत हैं. मंत्री ने इसे साफ तौर पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों के खिलाफ बताया है.

ये भी पढ़ें- Bajaj Auto ने पेश किये मार्च तिमाही के नतीजे, शेयर धारकों की चांदी

किन बातों से सरकार को है ऐतराज –

वाणिज्य मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार को मात्र 2 बातों से दिक्कत है. अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा  कि “मेरी दो आपत्तियां हैं. पहला उत्पादों की डंपिंग कर बाजार का मूल्य बिगाड़ना और दूसरा उपभोक्ताओं के लिए विकल्प को सीमित करना है. केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हम सिर्फ ई-कॉमर्स नीति के तहत सिर्फ उस धोखाधड़ी को रोकना चाहते हैं.”

सरकार से जुड़ने का न्यौता-

वाणिज्य मंत्री ने रिटेलर्स, बड़े और छोटे खुदरा कारोबारियों को सरकार प्रवर्तित डिजिटल वाणिज्य के लिये खुले नेटवर्क (ओएनडीसी) की सुविधा से जुड़ने के लिये कहा. उन्होंने इसे एक बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि डिजिटल तरीके से कारोबार के लिये खुले नेटवर्क का मकसद खुदरा ई-कॉमर्स के लिये एक मुक्त और स्वतंत्र मंच को बढ़ावा देना है. इस कदम से छोटे रिटेलर्स को ई-कॉमर्स के जरिये अपने कारोबार को बढ़ाने में मदद मिलेगी और बड़ी कंपनियों का दबदबा भी कम होगा.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

20 minutes ago

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

44 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

57 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

1 hour ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

2 hours ago