Categories: देश

Karnataka Elections: कर्नाटक के चुनावी रण में उतरे सीएम योगी, मांड्या की रैली में बोले- 6 सालों में यूपी में नहीं हुआ कोई दंगा

Karnataka Elections: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) बुधवार को कर्नाटक पहुंचे हैं. यहां उन्होंने मांड्या में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि आज कांग्रेस विकास की बात कर बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन उनकी विकास की हकीकत क्या थी- पंचवर्षीय योजना. उन्होंने कहा कि एक प्रोजेक्ट बनता था एक पंचवर्षीय योजना लग जाती थी. अगली पंचवर्षीय योजना में उसका शिलान्यास होता था, तीसरी में कार्यावंटन होता था. चौथी पंचवर्षीय योजना के शुरू होते ही वह प्रोजेक्ट दम तोड़ देता था और प्रोजेक्ट कभी पूरा नहीं होता था.

कांग्रेस पर जमकर बरसे योगी

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “एक ओर डबल इंजन की सरकार PFI को बैन करती है और दूसरी ओर कांग्रेस तुष्टिकरण का काम करती है, उन्हें धर्म के आधार पर आरक्षण देने का काम करती है. धर्म के आधार पर आरक्षण भारत के संविधान के विपरीत है, असंवैधानिक है.”

उन्होंने यूपी में अपनी सरकार के दौरान लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर भी बात की. सीएम योगी ने कहा कि पिछले छह वर्षों में उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ और न कोई कर्फ्यू लगाया गया. उत्तर प्रदेश के सीएम ने जनसभा को संबोधित करने से पहले मांड्या में रोड शो भी किया. योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करने से पहले मांड्या में रोड शो भी किया. बताया जा रहा है कि कर्नाटक में सीएम योगी की चुनावी रैली करवाने की काफी डिमांड है. बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जारी 40 स्टार प्रचारकों की ल‍िस्‍ट में यूपी के सीएम को भी शामिल किया है.

ये भी पढ़ें: Delhi Mayor Election: ‘आप’ की शैली ओबेरॉय दूसरी बार बनीं दिल्ली की मेयर, चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस

बेलगावी में राजनाथ सिंह की चुनावी सभा

दूसरी तरफ, आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कर्नाटक के बेलगावी में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. राजनाथ सिंह ने कहा, “कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण देकर भारत के संविधान की अवमानन की. 1975 में मनमाने तरीके से संविधान में संशोधन कर आपातकाल लगाकर लाखों की संख्या में लोगों को जेल में डाल दिया. भाजपा कभी ऐसा पाप नहीं कर सकती चाहे सत्ता मिले या न मिले.”

राजनाथ सिंह ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि भ्रष्टाचार इतना है कि अगर मैं 100 पैसा भेजता हूं तो लोगों को 14 पैसा मिलता है लेकिन PM मोदी के नेतृत्व में हम अगर किसानों के खाते में 10 हजार रुपए भेजते हैं तो उन्हें 10 हजार ही मिलते हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago