बिजनेस

नया GST 8 साल के अनुभव से तैयार हुआ: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- ‘हर क्षेत्र में की गई है टैक्स कटौती’

Nirmala Sitharaman On GST Reforms: मोदी सरकार ने हाल में हुई GST काउंसिल की 56वीं बैठक के दौरान देश की जनता को बड़ी राहत देने का फैसला किया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि अब GST के 4 स्लैब की जगह केवल 2 स्लैब 5% और 18% लागू होंगे. यह बदलाव 22 सितंबर से प्रभावी होगा. हालांकि, तंबाकू और अल्ट्रा-लक्जरी उत्पादों पर टैक्स 28% से बढ़ाकर 40% किया गया है. सीतारमण ने कहा, “40% GST में सिर्फ 1% सामान शामिल होगा.”

आर्थिक चुनौतियों के बीच किए सुधार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक इंटरव्यू में आज बताया कि नया GST स्‍ट्रक्‍चर पिछले 8 साल के अनुभव, आर्थिक स्थिति और कोरोना महामारी की चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. उन्होंने कहा, “हर क्षेत्र में टैक्स कटौती की गई है ताकि जनता का बोझ कम हो.” सीतारमण ने इसे “गुड और सिंपल” GST करार देते हुए कहा कि यह कटौती पूरे देश को लाभ पहुंचाएगी, खासकर दिवाली और छठ जैसे त्योहारों से पहले.

पहले होमवर्क, फिर GST पर कमेंट करे विपक्ष

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “विपक्ष पहले होमवर्क करे, फिर GST पर कमेंट करे.” उन्होंने सवाल उठाया, “विपक्ष बताए कि वे अपने शासन में GST क्यों नहीं ला पाए?” सीतारमण ने जोर देकर कहा कि सरकार महंगाई नियंत्रण और रोजगार सृजन के लिए लगातार कोशिश कर रही है.

GST दरों में कटौती से फलेगा बाजार-कारोबार

GST दरों में कटौती को बाजार और कारोबार के लिए ऑक्सीजन माना जा रहा है. डेयरी क्षेत्र को भी बड़ी राहत मिली है, क्योंकि दूध और इसके उत्पादों पर GST कम किया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “हर चीज की कीमतों में बदलाव होगा और यह जनता के लिए राहत की नई उम्मीद है.” यह कदम आर्थिक सुधारों को गति देने और निवेश बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह भी पढ़िए: GST पर बड़ा बदलाव, सरकार ने उपभोग बढ़ाने के लिए दो स्लैब सिस्टम किया लागू, जानें क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?

Also Follow Bharat Express on X

Bharat Express Desk

Recent Posts

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

16 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

19 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

34 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

36 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

48 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

54 minutes ago