Nirmala Sitharaman On GST Reforms: मोदी सरकार ने हाल में हुई GST काउंसिल की 56वीं बैठक के दौरान देश की जनता को बड़ी राहत देने का फैसला किया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि अब GST के 4 स्लैब की जगह केवल 2 स्लैब 5% और 18% लागू होंगे. यह बदलाव 22 सितंबर से प्रभावी होगा. हालांकि, तंबाकू और अल्ट्रा-लक्जरी उत्पादों पर टैक्स 28% से बढ़ाकर 40% किया गया है. सीतारमण ने कहा, “40% GST में सिर्फ 1% सामान शामिल होगा.”
आर्थिक चुनौतियों के बीच किए सुधार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक इंटरव्यू में आज बताया कि नया GST स्ट्रक्चर पिछले 8 साल के अनुभव, आर्थिक स्थिति और कोरोना महामारी की चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. उन्होंने कहा, “हर क्षेत्र में टैक्स कटौती की गई है ताकि जनता का बोझ कम हो.” सीतारमण ने इसे “गुड और सिंपल” GST करार देते हुए कहा कि यह कटौती पूरे देश को लाभ पहुंचाएगी, खासकर दिवाली और छठ जैसे त्योहारों से पहले.

पहले होमवर्क, फिर GST पर कमेंट करे विपक्ष
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “विपक्ष पहले होमवर्क करे, फिर GST पर कमेंट करे.” उन्होंने सवाल उठाया, “विपक्ष बताए कि वे अपने शासन में GST क्यों नहीं ला पाए?” सीतारमण ने जोर देकर कहा कि सरकार महंगाई नियंत्रण और रोजगार सृजन के लिए लगातार कोशिश कर रही है.
GST दरों में कटौती से फलेगा बाजार-कारोबार
GST दरों में कटौती को बाजार और कारोबार के लिए ऑक्सीजन माना जा रहा है. डेयरी क्षेत्र को भी बड़ी राहत मिली है, क्योंकि दूध और इसके उत्पादों पर GST कम किया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “हर चीज की कीमतों में बदलाव होगा और यह जनता के लिए राहत की नई उम्मीद है.” यह कदम आर्थिक सुधारों को गति देने और निवेश बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
यह भी पढ़िए: GST पर बड़ा बदलाव, सरकार ने उपभोग बढ़ाने के लिए दो स्लैब सिस्टम किया लागू, जानें क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?
Also Follow Bharat Express on X
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

