बिजनेस

Gen-Z के दौर में भी समोसे के आगे फीका पड़ गया बर्गर?  जानिए McDonald’s पर कैसे भारी पड़ा हल्दीराम का देसी स्वाद!

Samosa vs Burger: भारत में पिज्जा, बर्गर और चाइनीज फूड का क्रेज भले ही तेजी से बढ़ रहा हो, लेकिन जब बात देसी स्वाद की आती है, तो समोसे, कचौड़ी और चाट के सामने विदेशी फूड भी फीके पड़ जाते हैं. अब सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट ने इसी देसी ताकत को लेकर नई बहस छेड़ दी है. दावा किया जा रहा है कि भारत में हल्दीराम का समोसा McDonald’s के बर्गर पर भारी पड़ रहा है.

मशहूर बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें हल्दीराम और McDonald’s के भारत में बिजनेस की तुलना की गई है. पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,

‘भारत बनाम अमेरिका-भारत में किसका खाना जीता?’

8000 करोड़ का रेवेन्यू जेनरेट करती है हल्दीराम

वायरल पोस्ट में किए गए दावे के मुताबिक, हल्दीराम के भारत में 400 से ज्यादा स्टोर्स हैं. इन स्टोर्स से कंपनी का रेवेन्यू करीब 8,000 करोड़ रुपये बताया गया है, जबकि मुनाफा लगभग 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. पोस्ट के अनुसार, हल्दीराम का हर स्टोर औसतन करीब 20 करोड़ रुपये तक की कमाई करता है.

कमाई में बहुत आगे है हल्दीराम

दूसरी तरफ McDonald’s के भारत में करीब 550 स्टोर्स बताए गए हैं. वायरल आंकड़ों के मुताबिक भारत में McDonald’s का रेवेन्यू करीब 4,500 करोड़ रुपये है और मुनाफा लगभग 180 करोड़ रुपये बताया गया है. इसी आधार पर दावा किया जा रहा है कि प्रति स्टोर कमाई के मामले में हल्दीराम McDonald’s से काफी आगे है.

इन आंकड़ों ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. कई यूजर्स इसे देसी स्वाद की जीत बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि भारत में भले ही Gen-Z युवा विदेशी फास्ट फूड को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं. लेकिन परिवार के साथ खाने, त्योहारों, सफर या नाश्ते की बात हो तो आज भी समोसा सबकी पहली पसंद रहता है.

भारत के घर-घर में पसंद है समोसा

हल्दीराम की ताकत सिर्फ समोसा नहीं, बल्कि उसकी पूरी देसी फूड रेंज है. मिठाई, नमकीन, चाट, स्नैक्स और पैक्ड फूड के जरिए कंपनी ने भारत के लोगों में अपनी मजबूत जगह बना ली है. वहीं McDonald’s मुख्य रूप से बर्गर, फ्राइज और फास्ट फूड कैटेगरी पर निर्भर है.

ये भी पढ़ें- एंडी बर्नहैम होंगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, लेबर पार्टी ने चुना अपना नेता, सोमवार को लेंगे शपथ

हालांकि, ये आंकड़े वायरल पोस्ट पर आधारित हैं. इसे कंपनी की आधिकारिक तुलना के तौर पर नहीं देखे जाने चाहिए. लेकिन अगर ये पोस्ट सही है तो इसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत में देसी स्वाद की पकड़ आज भी बेहद मजबूत है. बर्गर का अपना क्रेज है, लेकिन समोसे की बात ही अलग है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

2 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

2 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

2 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago