खेल

क्रिकेट इतिहास के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का निधन, बारबाडोस में ली अंतिम सांस

Gary Sobers Death: क्रिकेट इतिहास के महान ऑलराउंडरों में से एक वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी सर गैरी सोबर्स का निधन हो गया है. 89 साल के सोबर्स ने शुक्रवार को अपने बारबडोस स्थित घर पर अंतिम सांस ली.

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भी अपने एक्स पर सर गैरी सोबर्स के निधन की पुष्टि की है और उन्हें श्रद्धांजली दी है. क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपने एक्स पर लिखा, “एक शानदार पारी खत्म हो गई है. हमारे दिलों में, अभी और हमेशा के लिए, सर गारफील्ड सोबर्स.”

इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया करियर

28 जुलाई 1936 को ब्रिजटाउन, बारबडोस में जन्मे गैरी सोबर्स ने 1954 में इंग्लैंड के खिलाफ किंग्सटन में टेस्ट मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था. वे बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स और कलाई के स्पिन गेंदबाज थे.

1954 से लेकर 1974 तक वह वेस्टइंडीज क्रिकेट के सबसे बड़े और भरोसेमंद खिलाड़ी रहे. इस दौरान 93 टेस्ट मैचों की 160 पारियों में 26 शतक और 30 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 8,032 रन बनाए थे. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 365 रन था. इसके अलावा 235 विकेट भी सोबर्स ने लिए थे. सोबर्स ने एक वनडे भी खेला था. इसमें उन्होंने 1 विकेट लिया था.

23 साल की उम्र में बनाया पहला टेस्ट शतक

सोबर्स ने अपने शुरुआती टेस्ट एक गेंदबाज के तौर पर खेले. 23 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया था. 1958 में सबीना पार्क में पाकिस्तान के खिलाफ 365 रन बनाकर उन्होंने लेन हटन का सबसे बड़े व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा. इस रिकॉर्ड को 1994 में ब्रायन लारा ने तोड़ा था. इसका जश्न मनाने के लिए सोबर्स खुद मैदान में मौजूद थे. सोबर्स ने नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में ग्लेमोर्गन के मैल्कम नैश के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे और ऐसा करने वाले वह पहले क्रिकेटर थे.

ये भी पढ़ें- गंभीर AQI, धुंध में छिपी इमारतें और घरों में कैद होने का अलर्ट; न्यूयॉर्क में फीफा फाइनल पर मंडराया खतरा

पुरुषों के क्रिकेट में आईसीसी का सबसे बड़ा सालाना अवॉर्ड सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड उनके सम्मान में दिया जाता है और यह सभी फॉर्मेट में पुरुषों के इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे शानदार ओवरऑल परफॉर्मर को पहचान देता है. 1975 में क्रिकेट में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें नाइटहुड की उपाधि दी गई थी.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

3 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

3 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

3 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

3 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago