बिजनेस

HDFC बैंक में बड़ा बदलाव: डिप्टी एमडी कैजाद भरूचा ने दिया इस्तीफा, इस तारीख को समाप्त होगी 31 साल पुरानी पारी

देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शीर्ष प्रबंधन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर (डिप्टी एमडी) कैजाद भरूचा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. भरूचा 31 दिसंबर 2026 को कार्यभार से मुक्त होंगे. एचडीएफसी बैंक ने 17 अक्टूबर को शेयर बाजारों को दी गई नियामकीय फाइलिंग में यह जानकारी साझा की. बैंक के बोर्ड ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और इसे अंतिम अनुमोदन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास भेज दिया गया है.

नए एमडी और CEO के पदभार ग्रहण से ठीक पहले फैसला

कैजाद भरूचा का यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब प्रतिद्वंद्वी आईसीआईसीआई ग्रुप के दिग्गज और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के पूर्व प्रमुख अनूप बागची आगामी 27 अक्टूबर 2026 को एचडीएफसी बैंक के नए प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में पदभार संभालने जा रहे हैं. मौजूदा एमडी और सीईओ शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है. जगदीशन के उत्तराधिकारी की चयन प्रक्रिया में बैंक बोर्ड ने आरबीआई को दो नाम भेजे थे- अनूप बागची और कैजाद भरूचा. शीर्ष पद की इस रेस में अनूप बागची के चयन के बाद से ही बैंक के शीर्ष स्तर पर बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं.

1995 से बैंक के साथ, क्रेडिट आर्किटेक्चर के रहे शिल्पकार

कैजाद भरूचा अक्टूबर 1995 में एचडीएफसी बैंक से जुड़े थे और तीन दशकों से अधिक समय से बैंक के विकास में केंद्रीय भूमिका निभाते रहे हैं. वह 2014 में बैंक के बोर्ड में शामिल हुए और अप्रैल 2023 में उन्हें डिप्टी एमडी बनाया गया था. बैंक बोर्ड ने उनके तीन दशक लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि भरूचा बैंक के मजबूत ‘क्रेडिट आर्किटेक्चर’ के प्रमुख वास्तुकार रहे हैं, जो संस्थान की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है. उन्होंने कॉरपोरेट बैंकिंग, रिस्क मैनेजमेंट और क्रेडिट ऑपरेशंस को कई आर्थिक चक्रों के दौरान सफलतापूर्वक संभाला.

दूसरी तिमाही के नतीजों के बीच शीर्ष पद पर हुआ बदलाव

भरूचा के इस्तीफे का यह घटनाक्रम बैंक के चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के वित्तीय परिणाम जारी होने के साथ ही सामने आया है, जिसमें बैंक ने 19,510 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है. अब बैंकिंग सेक्टर की नजरें 27 अक्टूबर को होने वाले नेतृत्व परिवर्तन और अनूप बागची के तहत बैंक के नए रणनीतिक रोडमैप पर टिकी हैं.

यह भी पढ़िए: UPI MDR पर फिलहाल राहत; 15 अक्टूबर से लगने वाला चार्ज टला, दिवाली तक नहीं बढ़ेगा व्यापारियों का बोझ

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

5 hours ago