बिजनेस

PM मोदी के नेतृत्व में भारतीय कृषि निर्यात में रचा गया इतिहास, पहली बार की गई इस फल की बिक्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों पर विशेष ध्यान देने और उनकी स्थिति सुधारने के प्रयासों से कृषि क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आया है. किसान अब नई तकनीकों का उपयोग कर जैविक खेती की ओर बढ़ रहे हैं और उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार कर रहे हैं. इसका प्रभाव न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के कृषि निर्यात में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है और कई उत्पाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहुंचे हैं.

यह ऐतिहासिक विस्तार केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, यह किसानों को सशक्त बनाने, ग्रामीण आय बढ़ाने और भारत की समृद्ध कृषि विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का भी माध्यम है. पारंपरिक अनाज से लेकर दुर्लभ फलों तक, ये ऐतिहासिक निर्यात प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार कर रहे हैं और भारतीय किसानों के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं. मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए कुछ महत्वपूर्ण कृषि निर्यात इस प्रकार हैं:

पहली बार समुद्री मार्ग से भारतीय अनार ऑस्ट्रेलिया को निर्यात

भारत ने पहली बार समुद्री मार्ग से प्रीमियम ‘सांगोला’ और ‘भगवा’ अनार की खेप ऑस्ट्रेलिया भेजकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की. इस सफलता से ऑस्ट्रेलियाई बाजार में भारतीय ताजे फलों की पहुंच आसान हुई है और अन्य भारतीय कृषि उत्पादों के निर्यात का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है.

यूरोप में लोकप्रिय भारत का GI टैग वाला पुरंदर अंजीर

2024 में, मोदी सरकार ने भारत के पहले तैयार-से-पीने वाले अंजीर जूस का पोलैंड को निर्यात सुगम किया, जो कि महाराष्ट्र के GI-टैग प्राप्त पुरंदर अंजीर से बना था. इससे पहले 2022 में इस जूस का निर्यात जर्मनी को भी किया गया था. पुरंदर अंजीर अपनी विशेष स्वाद और बनावट के लिए प्रसिद्ध हैं और यह उपलब्धि भारत के अनूठे कृषि उत्पादों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में एक महत्वपूर्ण कदम है.

पहली बार लंदन और बहरीन को हुआ ड्रैगन फ्रूट का निर्यात

भारत ने अपने फलों के निर्यात को विविधता देने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए 2021 में लंदन और बहरीन को ड्रैगन फ्रूट (जिसे स्थानीय रूप से ‘कमलम’ कहा जाता है) का निर्यात किया. लंदन भेजी गई खेप गुजरात के कच्छ क्षेत्र के किसानों से ली गई थी, जबकि बहरीन भेजे गए ड्रैगन फ्रूट पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के किसानों से प्राप्त हुए थे.

अमेरिका को पहली बार ताजा अनार का परीक्षण निर्यात

2023 में भारत ने पहली बार अमेरिका को ताजे अनार की एक परीक्षण खेप हवाई मार्ग से निर्यात की. महाराष्ट्र का ‘भगवा’ अनार अत्यधिक निर्यात क्षमता रखता है और देश से होने वाले कुल अनार निर्यात का लगभग 50% महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से होता है.

असम का ‘लेटेकु’ फल पहली बार दुबई को निर्यात

पूर्वोत्तर भारत को वैश्विक कृषि व्यापार मानचित्र पर लाने की दिशा में 2021 में असम के ‘लेटेकु’ (बर्मी अंगूर) फल की पहली खेप गुवाहाटी से दुबई भेजी गई. यह निर्यात असम के दुर्लभ कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने में एक महत्वपूर्ण कदम था.

त्रिपुरा से जर्मनी को पहली बार कटहल का निर्यात

2021 में पहली बार त्रिपुरा से जर्मनी को ताजे कटहल की खेप हवाई मार्ग से भेजी गई. यह निर्यात मोदी सरकार की उन निरंतर प्रयासों को दर्शाता है, जो पूर्वोत्तर राज्यों को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के वैश्विक निर्यात में शामिल करने के लिए किए जा रहे हैं.

पहली बार नागालैंड के ‘राजा मिर्च’ का लंदन को निर्यात

2021 में पहली बार नागालैंड की GI-टैग प्राप्त ‘राजा मिर्च’ (किंग चिली) को हवाई मार्ग से गुवाहाटी होते हुए लंदन भेजा गया. अत्यधिक नाजुक और खराब होने की प्रवृत्ति रखने वाले इस उत्पाद का निर्यात एक बड़ी उपलब्धि थी, जिससे भारत की विशेष कृषि निर्यात क्षमता उजागर हुई.

असम से पहली बार अमेरिका को ‘लाल चावल’ का निर्यात

2021 में, भारत ने पहली बार असम के ब्रह्मपुत्र घाटी में उगाए जाने वाले लोहे से भरपूर ‘लाल चावल’ (बाओ-धान) की खेप अमेरिका भेजी. इस चावल की खेती बिना किसी रासायनिक उर्वरक के की जाती है और यह असम के पारंपरिक भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

UAE को पहली बार ‘वझक्कुलम अनानास’ का निर्यात

2022 में भारत ने पहली बार GI टैग प्राप्त ‘वझक्कुलम अनानास’ की खेप केरल के वझक्कुलम, एर्नाकुलम से दुबई और शारजाह, UAE को भेजी. इस निर्यात से अनानास किसानों को बेहतर आय प्राप्त होगी और उनके उत्पाद को वैश्विक बाजार में बढ़ावा मिलेगा.

मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत की कृषि निर्यात क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. ये उपलब्धियां न केवल भारतीय किसानों को वैश्विक बाजारों से जोड़ रही हैं बल्कि भारत के कृषि उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता को भी विश्व स्तर पर स्थापित कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

17 minutes ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

38 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

38 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

59 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

1 hour ago