जम्मू कश्मीर में दर्ज की गई पहली एफआईआर
Jammu Kashmir News: भारत लगातार टेक्नोलॉजी पर जोर देने में लगा है. इसके तहत देश भर में कई ऐसी चीजें हो रही है जिससे इस क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है. अच्छी टेक्नोलॉजी की बदौलत देश विभिन्न ऊंचाईयों पर पहुंच सकता है. जम्मू- कश्मीर से इससे जुड़ी हुई एक अच्छी खबर है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए दर्ज शिकायत के बाद पहली बार ‘इलेक्ट्रॉनिक प्राथमिकी’ दर्ज की है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘व्हाट्सएप’ के माध्यम से दर्ज की गई शिकायत के बाद पहली बार ‘इलेक्ट्रॉनिक प्रथम सूचना रिपोर्ट’ (ई-एफआईआर) दर्ज की है. इसे लेकर एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हंदवाड़ा के विलगाम पुलिस स्टेशन ने व्हाट्सएप के माध्यम से दर्ज की गई शिकायत के बाद अपनी पहली ई-एफआईआर दर्ज की है.”
उन्होंने बताया कि यह शिकायत कुपवाड़ा के हांजीपोरा निवासी इम्तियाज अहमद डार ने दर्ज कराई है, जो राज्य सड़क परिवहन निगम में ड्राइवर के रूप में काम करता है. शिकायत के अनुसार, घटना दिन में उस समय हुई जब डार तराथपोरा से श्रीनगर जा रहा था. प्रवक्ता ने बताया कि उसने आरोप लगाया कि विलगाम पहुंचने पर उसे गलत तरीके से रोका गया और विलगाम के शहनीपोरा के रहने वाले आशिक हुसैन भट और गौहर अहमद भट नामक दो लोगों ने उसके साथ मारपीट की.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…