बिजनेस

Honda Cars India ने GST सुधार के बाद पूरी मॉडल लाइनअप की कीमतों में किया बड़ा बदलाव

GST Reforms 2025: Honda Cars India Ltd. (HCIL) ने GST Reforms 2025 के लागू होने के बाद अपनी पूरी कारों की लाइनअप की कीमतों में संशोधन कर दिया है. यह कदम ग्राहकों को सीधा फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है. नए दाम आज से प्रभावी हो गए हैं और फेस्टिव सीजन के दौरान ग्राहकों के लिए कई लोकप्रिय मॉडल जैसे Honda Amaze, Honda City और Honda Elevate और भी आकर्षक बन गए हैं.

Honda Amaze- अब पूरी रेंज ₹10 लाख से कम

Honda Amaze के सभी वेरिएंट अब ₹10 लाख की सीमा के भीतर उपलब्ध हैं. 2nd Generation S MT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत अब ₹6,97,700 है, जबकि 3rd Generation ZX CVT वेरिएंट ₹9,99,900 में खरीदी जा सकती है. विभिन्न वेरिएंट्स में कीमतों में कटौती ₹65,100 से लेकर ₹1,20,000 तक हुई है. यह बदलाव इसे फेस्टिव सीजन में खरीदारों के लिए और भी आकर्षक बनाता है.

Honda Elevate- मिड-साइज SUV की नई कीमतें

Honda Elevate SUV का एंट्री-लेवल SV MT वेरिएंट अब ₹10,99,900 में उपलब्ध है. इस SUV की विभिन्न वेरिएंट्स में कीमतों में कमी ₹42,800 से ₹91,100 तक है. नई कीमतों के साथ, यह मिड-साइज़ SUV अपने बोल्ड डिजाइन, स्पेशियस केबिन और एडवांस फीचर्स के कारण अपने सेगमेंट में दमदार विकल्प बन गई है.

Honda City- प्रीमियम फीचर्स और नई कीमतें

Honda City को भी GST सुधार का लाभ मिला है. इसके वेरिएंट्स में ₹41,790 से ₹57,500 तक की कटौती हुई है. नई कीमतों के अनुसार सिडान अब ₹11,95,300 से शुरू होती है और इसमें Honda के सिग्नेचर प्रीमियम फीचर्स, स्टाइलिश डिजाइन और शानदार परफॉर्मेंस का अनुभव मिलता है.

कंपनी का बयान

HCIL के मार्केटिंग और सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट, कुणाल बहल ने कहा, “GST Reforms 2025 के बाद पूरी मॉडल लाइनअप की नई कीमतों की घोषणा करते हुए हमें खुशी है. इन कीमतों के साथ-साथ फेस्टिव सीजन के लिए सीमित समय के लिए विशेष प्रमोशन भी उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों को बेहतरीन मूल्य और अनुभव देंगे. हमें विश्वास है कि यह कदम ग्राहकों में मजबूत मांग पैदा करेगा और उन्हें Honda की विश्वस्तरीय गुणवत्ता का अनुभव करने का अवसर देगा.”

Honda Cars India ने यह भी कहा कि revised pricing के साथ फेस्टिव सीजन प्रमोशन भी उपलब्ध रहेंगे, जिससे खरीदारों को और भी ज्यादा लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें- भारत के आठ मुख्य अवसंरचना सेक्टर की वृद्धि अगस्त 2025 में 13 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

4 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

4 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

21 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

35 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

58 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

2 hours ago