Bharat Express DD Free Dish

भारत के आठ मुख्य अवसंरचना सेक्टर की वृद्धि अगस्त 2025 में 13 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 में भारत के आठ मुख्य अवसंरचना सेक्टरों की ग्रोथ 6.3% रही. कोयला, स्टील और सीमेंट उत्पादन में हुई बढ़त ने ग्रोथ को 13 महीने के उच्चतम स्तर तक पहुंचाया.

Key Infrastructure Sector, India infrastructure growth, Core Sectors, Economy

Key Infrastructure Sector: सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत के आठ मुख्य अवसंरचना सेक्टर यानी कोर सेक्टरों की ग्रोथ अगस्त 2025 में 6.3% तक पहुंच गई है. यह 13 महीने का सबसे उच्च स्तर है और इसका मुख्य कारण कोयला, स्टील और सीमेंट उत्पादन में हुई तेजी है. जुलाई 2025 में इन सेक्टरों की वृद्धि दर 3.7% थी, जबकि पिछले साल अगस्त में यह -1.5% रिकॉर्ड की गई थी.

कोर सेक्टरों की विस्तार दर

वित्त वर्ष के अप्रैल-अगस्त के दौरान इन आठ सेक्टरों में 2.8% का विस्तार देखा गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 4.6% था. अगस्त महीने में कोयला उत्पादन में 11.4%, स्टील में 14.2% और सीमेंट में 6.1% की बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा रिफाइनरी प्रोडक्ट्स, फर्टिलाइजर और बिजली उत्पादन क्रमशः 3%, 4.6% और 3.1% बढ़ा. हालांकि, कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादन में गिरावट रही.

विशेषज्ञों की राय

ICRA की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने इस आंकड़े पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, “कम बेस के कारण, कोर सेक्टर के उत्पादन में साल-दर-साल वृद्धि उम्मीद के मुताबिक 13 महीने के उच्च स्तर तक पहुंच गई है.” उन्होंने आगे कहा कि, अगस्त में इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) की वृद्धि 4.5% से 5.5% के बीच रहने की संभावना है. यह खासकर माइनिंग सेक्टर में सुधार की वजह से होगा, जो अप्रैल-जुलाई 2025 तक लगातार घट रहा था.

ये भी पढ़ें- अदानी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने खेती और वित्त में वैश्विक प्रभाव के लिए जीता UK का प्रतिष्ठित गोल्ड क्रेस्ट पुरस्कार

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read