बिजनेस

Techfest 2024: एशिया के सबसे बड़े साइंस-टेक्‍नोलॉजी फेस्टिवल में तकनीक-विज्ञान पर जीत अडानी ​के विचार, VIDEO

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) BOMBAY का एनुअल साइंस एंड टेक्‍नोलॉजी फेस्टिवल- Techfest 2024 आज से शुरू हो गया है. यह एशिया का सबसे बड़ा विज्ञान और प्रौद्योगिकी आयोजन है, जो 19 दिसंबर तक चलेगा. इस साल का आयोजन ‘Sustainnovative Sentience’ (सस्टेनेबल और इनोवेटिव सेंसियंस) विषय पर आधारित है, जिसमें अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक जीत अडानी की स्पीच पर लोगों का खासा ध्‍यान गया.

Techfest 2024 के पहले दिन, उद्घाटन समारोह में आज अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक जीत अडानी ने बातचीत की. अपने संबोधन में उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डाला.

Techfest 2024 में अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक जीत अडानी

Techfest 2024 का उद्देश्य छात्रों और पेशेवरों को इस दिशा में प्रेरित करना है ताकि वे भविष्य में समाज के लिए उपयोगी तकनीकी समाधान विकसित कर सकें. यहां भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल पर आप देख सकते हैं कि अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक जीत अडानी ने Techfest 2024 में क्या-क्या बातें कहीं.

वीडियो पूरा देखने के लिए यूट्यूब चैनल पर जाएं.

रोबोटिक्स और तकनीकी प्रदर्शनी

Techfest 2024 में विभिन्न देशों से आए तकनीकी इनोवेशन का प्रदर्शन किया जा रहा है. इस आयोजन में विभिन्न रोमांचक प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जा रही हैं, जिनमें रोबोवार्स, ड्रोन शो, और ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट शामिल हैं. इसके अलावा, ‘टेक्नोहोलिक्स’ नामक एक अनोखी प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा, जो प्रौद्योगिकी और मनोरंजन का अद्भुत मिश्रण पेश करेगी.

Techfest 2024 के दूसरे दिन Thyrocare के संस्थापक वेलुमानी अरोकियस्वामी का उद्घाटन भाषण होगा. रोबोवार्स की फाइनल प्रतियोगिता और अन्य प्रदर्शनों का आयोजन होगा. तीसरे दिन, प्रमुख प्रतियोगिताओं के फाइनल होंगे और ISRO के वैज्ञानिक A. Rajarajan का समापन भाषण होगा. इस दिन एक शानदार ड्रोन शो भी प्रस्तुत किया जाएगा.

जीत अडानी के साथ ये भी देंगे संबोधन

Techfest 2024 में कई प्रतिष्ठित वक्ता शामिल हो रहे हैं, जिनमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत, ISRO के सतीश धवन स्पेस सेंटर के निदेशक A. Rajarajan, अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक जीत अडानी और भारत के पूर्व मुख्य न्यायधीश एन.वी. रमणा सहित कई अन्य प्रसिद्ध व्यक्ति शामिल हैं.

इस तरह IIT बॉम्बे का Techfest 2024 2024 एक अनूठा प्लेटफॉर्म बन रहा है, जहाँ विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के क्षेत्र में नई दिशाएँ खोजी जा रही हैं.

  • भारत एक्‍सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

23 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

24 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

39 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago